पीडीएस चावल की खरीदी बिक्री करने वाले कोचिया पर हुई कार्यवाही।

सारंगढ़ – पीडीएस चावल की खरीदी बिक्री करने वाले कोचिया पर हुई कार्यवाही चावल के साथ गाड़ी भी किया गया जप्त आपको बता दे पिकअप वाहन में पीडीएस चावल की खरीदी बिक्री करने के लिए सारंगढ़ की ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर ग्रामीणों से पीडीएस चावल खरीद कर उसे अपने गोदाम गोडम ले जा रहा था जिसकी जानकारी खाद्य विभाग के जिला अधिकारी चित्रकांत ध्रुव को मिला, जिसको तत्काल संज्ञान मे लेते हुए टीम के साथ परिवहन मार्ग पहुंचकर जांच किया गया, जिसमे बताया गया की 7 से 8 क्विंटल पीडीएस चावल मिला और साथ ही 12 से 15 बोरी धान भी पाया गया, इतना ही नहीं चावल धान के साथ 5 से 7 बोरी महवा भी गाड़ी में लोड पाया गया है। वही ड्राइवर के बताए अनुसार किसी अनिल अग्रवाल के कहने पर गांव गांव जाकर खरीदी बिक्री किया करता था और साथ ही चावल भी खरीदते और चावल के बदले मे ग्रामीणों को महवा भी ग्रामीणों को खपाया जाता रहा होगा? वही जिला अधिकारी के द्वारा सबका कागजी कार्यवाही करते हुए जप्त कर सारंगढ़ थाना को सुपुर्द किया गया है।
ग्रामीण जन से की अपील पीडीएस चावल न बेचे – चित्रकांत ध्रुव

आपको बता दे कार्यवाही के बाद जिला खाद्य अधिकारी चित्रकांत ध्रुव ने ग्रामीणों से अपील किया की सरकार सबको फ्री में चावल दे रहा है यह चावल बहुत ही पौष्टिक चावल है क्योंकि इस चावल में एफआरके चावल मिलाया गया है जिसमे विटामिन मिनरल जैसे पौष्टिक तत्वों से भरा हुआ है इसे बेचे न और पीडीएस चावल को बेचना अपराध है तो आप सब से अपील है की पीडीएस चावल न बेचे और ऐसा करते पाए गए तो राशन कार्ड भी निरस्त किया जाएगा और जो भी कोचिया खरीदी बिक्री करेगा उस पर भी कानूनात्मक और कठोर कार्यवाही जाएगा




