सारंगढ

अस्पतालों में दाई बबा दिवस मनाकर की गई बुजुर्ग धरोहर को सहेजने की कोशिश।

लगभग 63 आयुष्मान आरोग्य मंदिर में किया गया 935 बुजुर्गों का स्क्रीनिंग

44 बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड जारी और 1600 का हुआ सामान्य जांच

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 4 जून 2025/राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक बुधवार को आयोजित होने वाले स्वास्थ्य मेला “हमारे बुजुर्ग, हमारी धरोहर” को बदल कर इस बुधवार से स्वास्थ्य मेले के स्थान पर “दाई बबा दिवस” के रूप में मनाने के आदेश के पालन में  सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एफ आर निराला की निगरानी में जिले में संचालित सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में दाई बबा दिवस के रूप में मनाया गया। बुधवार के शिविर के लिए थीम “हमारे बुजुर्ग, हमारी धरोहर” आयोजन के पूर्व बुजुर्गों का चिन्हांकन करना, उनको आमंत्रित करना, उनके साथ नाती पोते आए तो और अच्छा हो ऐसा संदेश दिया गया। आने के बाद उनको ससम्मान बैठाया गया, फिर उपस्थित सभी 935 बुजुर्गों का स्क्रीनिंग किया गया। सभी का ब्लड प्रेशर और शुगर जांच किया गया। सभी का नेत्र परीक्षण किया गया तथा मानसिक स्थिति का पता लगाया गया। सभी बुजुर्गों को सामान्य और साधारण कसरत जिसे आसानी से किया जा सकता है उसे करके बताया और समझाया गया, ताकि जोड़ो के तकलीफ को कम किया जा सके। हमारे बुजुर्ग, हमारे धरोहर है वे स्वस्थ रहे, निरोग रहे, उनकी दिनचर्या व्यवस्थित हो, उसके लिए आवश्यक समझाइश दी गई तथा नियमित रूप से फॉलो अप कराने की सलाह दी गई तथा उच्च रक्त चाप के मरीज, शुगर के मरीजों को दवाइयां दी गई।  प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर लगभग 63 आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कार्यक्रम संपन्न हुए हैं, जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, स्वास्थ्य संयोजक, मितानिन का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ। इस दौरान 44 बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया एवं अन्य 1600 का ओरल हेल्थ, आंख की जांच एवं कान नाक गला की जांच की गई। इस प्रकार शासकीय अस्पताल प्रबंधन द्वारा दाई बबा दिवस मनाकर बुजुर्ग धरोहर को सहेजने की कोशिश की गई।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!