सारंगढ

सारंगढ़ के भारत माता चौक में चक्काजाम करने वाले भाजपा नेताओ पर सारंगढ़ थाना में मामला दर्ज।

सारंगढ़ :- भारतीय जनता पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं का आरोप था कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के शह पर नक्सलियों द्वारा सुनियोजित तरीके से भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं की हत्या किए जाने के विरोध में सारंगढ़ भारत माता चौक पर चक्का जाम 17/02/2023 को किया गया था । जिसको लेकर सारंगढ़ पुलिस ने भाजपा नेता अजय गोपाल, अमित तिवारी, सत्येंद्र बरगाह, मयुरेश केशरवानी, हरिनाथ खूंटे के ऊपर धारा 147-IPC,341-IPC के तहत सारंगढ़ सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज किया गया है।

आंदोलन से डरी कांग्रेस सरकार,हम जेल जाने को तैयार है – हरिनाथ खुंटे

भाजपा नेता अजा मोर्चा के प्रदेश मंत्री हरिनाथ खूंटे ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में तानाशाही ढंग से सरकार चलाना चाहती है कांग्रेस पार्टी लेकिन भारतीय जनता पार्टी इस निकम्मी सरकार को प्रत्येक मोर्चे पर विफल करने की टानी है, प्रदेश के जनता का पैसा राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में लूटाने वाले भूपेश बघेल को प्रदेश के शांतिपूर्ण वातावरण को ख़राब करने नही देंगे यह कहना है भारतीय जनता पार्टी अजा मोर्चा प्रदेशमंत्री हरिनाथ खुंटे का, जिन्होंने चक्काजाम आंदोलन पर एफ़॰आई॰आर किए जाने पर जेल तक जाने की बात कही है। श्रीखुंटे ने कहा की चुनावी वर्ष में कांग्रेस की सरकार सत्ता अपने हाथ से जाते देख बौखला गयी है, बस्तर के भाजपा की हत्या और अब लोकतांत्रिक तरीक़ा से आंदोलन कर रहे भाजपा नेताओ पर मामला दर्ज कर डराने का प्रयास किया जा रहा है किंतु प्रदेश की कांग्रेस सरकार को यह अंदाज़ा नही है कि भाजपा कार्यकर्ता जेल जाने को तैयार है। उन्होंने आगे कहा की भूपेश बघेल से राज्य की स्थिति सम्हल नही रहा है लोकतंत्र का हत्या कर भय और आतंक का तंत्र स्थापित करना चाहते है, प्रदेश की जनता ऐसी भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकेगी और राज्य में पुनः भाजपा का सरकार बनेगा।

बता दे की सारंगढ़ विधानसभा में हरिनाथ खुंटे को एक आक्रामक छवि के नेता के रूप में देखा जाता है, वे हमेशा विपक्ष पर मुखर रहे है इसलिए भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं में हरिनाथ खुंटे ख़ासा लोकप्रिय है। ज्ञात हो कि चक्काजाम आंदोलन में भी भाजपा युवा नेता का सक्रिय भूमिका रहा है। बहरहाल प्रदेश सरकार ने भाजपा नेताओ पर मामला दर्ज तो कर लिया है किंतु भाजपा नेताओ का ऊर्जा इससे कम होता नज़र नही आ रहा है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!