सारंगढ

मौहापाली सूने मकान में चोरी कर फरार हुआ एक और आरोपी गिरफ्तार।

आरोपी से कम्प्युटर मॉनिटर, यूपीएस बरामद, चौकी खरसिया की कार्रवाई

दिनांक 03-04/08/2021 के दरम्यानी रात खरसिया अन्तर्गत मौहापाली सूने मकान में चोरी करने वाले आरोपी कृष्णा कुमार सोनवानी पिता छोटकू लाल उम्र 28 साल निवासी मौहापाली को लगभग 12 घंटे के भीतर पता तलाश कर चौकी खरसिया पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया जिससे तीन नग सिलेंडर की जप्ती कर आरोपी को कल दिनांक 04/08/2021 को अप.क्र. 472/2021 धारा 457, 380 में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया था ।

आरोपी कृष्णा कुमार सोनवानी द्वारा खरसिया पुलिस को मेमोरेंडम कथन पर अपने साथी अर्जुन राजपूत, लाला राजपूत, नीले, बसंत एवं अर्जुन राजपूत का दोस्त के साथ चोरी करना बताया था । चौकी प्रभारी नंद किशोर गौतम चौकी के आरक्षक सोहन यादव, कीर्ति सिदार, साविल चन्द्रा के साथ लगातार मुखबिर सूचना पर दबिश दिया जा कि आज दिनांक 05/08/2021 को रजघटा में *आरोपी नीले* को देखे जाने की सूचना पर चौकी प्रभारी स्टाफ के सादी वर्दी में आसपास इलाके की घेराबंदी कर ओवरब्रिज के पास *आरोपी नीलेश उर्फ नीले डेंजारे पिता हेतराम डेंजारे 21 साल मौहापाली थाना खरसिया* को धर दबोचे । आरोपी के मेमोरेंडम कथन पर *एक कम्प्युटर मॉनिटर एवं एक UPS* बरामद किया गया है । आरोपी को शीघ्र न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जावेगा । आरोपी के फरार आरोपियों की पतासाजी जारी है ।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!