सारंगढ

सारंगढ़ मे बिजली ठेकेदार की मनमानी, पढ़े पूरी खबर।

सारंगढ़ – सारंगढ़ क्षेत्र की कई गांवों में ठेकेदार द्वारा चल रहा पोल लगाने और केबल करने का काम जिसमे ठेकेदार खूब घटिया काम कर रहा है और जिम्मेदार आंख मूंदे बैठे है आपको बता दे ग्राम पंचायत कुधरी में केबलिंग का काम चल रहा है जिसमे खंभा को 4 से 5 किलोमीटर दूर से ट्रेक्टर के सहारे रोड पर घसीटते हुए लाया जा रहा है जबकि नियम की बात करें तो साफ तौर पर हिदायत दिया गया है की खंभा को घसीटते हुए नहीं लेजाना है उसके लिए ठेकेदार उचित व्यवथा करेगा या फिर जहाँ काम होना है उसी स्थान के नजदीक डंप किया जाना है लेकिन ठेकेदार खुलेआम नियम की धज्जियां उड़ा रहा है आपको बता दे AK इंफ़्रा कंपनी है जिन्होंने किसी अन्य को पेटी ठेका दे रखा है और पेटी ठेकेदार खूब मनमाने ढंग से काम करवा रहा है

क्रैक बिजली खंभा तक खोदकर लगा रहे ठेकेदार

आपको बता दे बिनोद नाम से ठेकेदार है जिनको ठेका मिला हुआ ठेकेदार की करामात देखे खंभा घसीटते हुए भी ला रहे है और लाकर उसे बिना चेक किए सीधे जमीन पर गाड़ते जा रहा है वहीं जिस खंभा को घसीट कर लाया गया है वह खंभा क्रैक हो चुका है जिसे साफ देखा जा सकता है और उसे देखते हुए भी उसी क्रैक खंभा को जानबूझकर डाला गया,यही नही खंभा गाड़ने के बाद नीचे किसी प्रकार की कोई मजबूती नही छोटे मोटे 2 से 3 पत्थर डाल मिट्टी से भर दिया गया है टूटा खंभा भी नीचे ढक गया जबकि यह भी बताया जा रहा है की नीचे कांक्रीट से बनी जतरी भी डाला जाता है ताकी खंभा नीचे दबा भी तो सीधा रहे लेकिन ठेकेदार सारे नियम कायदे जानते हुए भी अनदेखा करते हुए धड्डले से काम करते जा रहे है

किसी मजदूर के पास कोई सुरक्षा उपकरण तक नहीं जान जोखिम में डालकर कर रहे काम ?

ठेकेदार की लापरवाही सिर्फ काम में ही नही देखी जा रही काम करने वाले मजदूर के जीवन तक की कोई चिंता तक नही सुरक्षा उपकरण को लेकर किसी प्रकार का कोई उपकरण नही दिया गया बल्कि देशी जुगाड करके चप्पल(स्लीपर ) में नट बोल्ट डाल कर उससे चढ़ने का जुगाड बनाया हुआ है अगर कही फिसल गिर जाए तो बड़ी दुर्घटना घटने और जान जाने का जोखिम भी बना हुआ है वहीं कर्मचारियों कें पास सुरक्षा के लिए दस्ताना एवं अन्य जरुरी उपकरण तक नहीं दिया गया है

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!