सारंगढ

सारंगढ़ SDM दफ्तर में ‘बाबू बेलगाम’! सरकारी कंप्यूटर पर रील बनाकर वीडियो हुआ वायरल।

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के सारंगढ़ स्थित SDM कार्यालय से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सहायक ग्रेड-2 और ग्रेड-3 के कर्मचारियों पर सरकारी दफ्तर में बैठकर रील बनाने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि संबंधित बाबूओं ने सरकारी कंप्यूटर और कार्यालयीन समय का उपयोग कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram के लिए वीडियो तैयार किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में कर्मचारी दफ्तर के अंदर ही रील बनाते नजर आ रहे हैं, जिससे सरकारी कामकाज की गंभीरता पर सवाल खड़े हो गए हैं। आम जनता का कहना है कि जहां एक ओर लोग अपने छोटे-छोटे कामों के लिए दफ्तरों के चक्कर काटते हैं, वहीं दूसरी ओर कर्मचारी इस तरह के गैर-जरूरी कार्यों में समय बिता रहे हैं।

स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने इस पूरे मामले को गंभीर लापरवाही बताते हुए प्रशासन से जांच की मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी संसाधनों का इस प्रकार दुरुपयोग न केवल अनुशासनहीनता है, बल्कि शासन की छवि को भी नुकसान पहुंचाता है।

इस मामले में अभी तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्रों की अनुसार, वायरल वीडियो की जांच की जा सकती है और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई भी संभव है।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और क्या संबंधित कर्मचारियों पर कोई सख्त कार्रवाई होती है या नहीं।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!