सारंगढ

सावधान…सारंगढ़ बस स्टैंड पूजा स्वीट्स करता है ग्राहकों के साथ धोखा धड़ी

ग्राहक हो जाये सावधान…

चहेरे पर झुर्रियां होठों पर मुस्कान वाह पूजा स्वीट्स वाले जी आप बड़े महान

सारँगढ़- आये दिन महंगाई को लेकर हाय तौबा मची हुई है ऊपर से सारँगढ़ बस स्टैंड के पास पूजा स्वीट्स संचालक अग्रवाल के द्वारा फिज़ जूस को मनमर्जी रेट में ग्राहको को बेचा जा रहा है,बात यही खत्म नही होती , फिज़ जूस का एमआरपी रेट को थिंनर में मिटा दिया गया है पूजा स्वीट्स अग्रवाल का कहना है क्योंकि अगर ग्राहक को सही रेट का पता चला तो बहस करेंगे , इसी वजह से एमआरपी रेट को मिटा दिया गया है। जरा सोचिए कि पूजा सुविट्स के मालिक के कारनामे कितने चकित करने वाला है वहीं मिली जानकारी अनुसार फीज जूस की कीमत कंपनी एमआरपी में 12 रूपए रखा गया है और दुकानदारो को एमआरपी से कम कीमत पर मिलता है उससे बेचकर 3 से 4 रूपए के लगभग कमा लेते है लेकिन पूजा सूविट्स के मालिक धांधली करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है कंपनी की लगी एमआरपी लेवल मिटा कर उसमे और 2 से 3 रूपए की बढ़ोतरी कर मनमर्जी से बेच रहे है इतना ही नहीं 12 रूपए की एमआरपी लेकिन उस कस्टमर को 15 रूपए में देकर ग्राहकों को लूट रहे एमआरपी तो मिटा ही रहे है साथ मे एमआरपी से ज्यादा भी बेच रहे है

फूड एंड सेफ्टी विभाग को हर महीने पहुचता है काले कारनामों का लिफाफा

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार उत्पाद में किसी प्रकार की कोई हेरा फेरी हो या क्वालिटी को लेकर इन सब में पैनी नजर रखने के लिए सरकार ने अलग से विभाग बनाया है फूड एंड सेफ्टी विभाग लेकिन क्या कहे जिनके कंधे पर है जिम्मेदारियों कि पायदान वहीं चोर बन बैठे है खास कर सारंगढ़ एक ऐसा जगह है जहा काले कारनामों की कमी नहीं जिसका खूब मलाई खा रहे है फूड एंड सेफ्टी विभाग सूत्रों की माने तो हर महीने कड़कड़ाते नोटो की लिफाफा पहुंचता है और विभाग खुद लिफाफा के बदले संरक्षण दे रहा है और खुलेआम काले कारनामों को अंजाम दे रहे है क्योंकि जिसे जांच करना है छापा मारना है उनके पास इतने नोट पहुंच रहे है की महीने गुजर जा रहे है गिनते गिनते, तो कभी सरकारी दफ्तर से बाहर निकलने का समय ही नहीं मिलता लोगो को जानकारी ना हो जाए कह कर कभी कभी इधर उधर भटक लिया करते है, इतना ही नहीं जब भी कभी किसी प्रकार की कोई जानकारी देना हो जहां काले कारनामे करते कोई नजर आ जाए तो विभाग के आलाधिकारियों के पास फोन उठाने तक का भी समय नहीं रहता।।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!