सारंगढ

बिग ब्रेकिंग: खैरा छोटे PDS गोदाम में सैकड़ों बोरी यूरिया डंप, बड़ा सवाल- आखिर यह ‘काला साम्राज्य’ किसका है?

सारंगढ़-बिलाइगढ़। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खैरा छोटे से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। यहाँ के शासकीय राशन दुकान (PDS गोदाम) में भारी मात्रा में यूरिया खाद डंप किया गया है
राशन के लिए बने सरकारी गोदाम में सैकड़ों बोरी यूरिया का इस तरह रखा जाना कई गंभीर संदेह पैदा कर रहा है।

उठ रहे हैं कई सवाल?
इस सनसनीखेज खुलासे के बाद अब क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं और सीधे तौर पर व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं:

आखिर यह यूरिया किसका है? इतनी बड़ी मात्रा में रासायनिक खाद बिना किसी रसूख या ऊंचे संपर्कों के सरकारी गोदाम में डंप नहीं की जा सकती। आखिर इस पूरे खेल के पीछे कौन सा ‘सफेदपोश’ चेहरा है?

कैसे पहुँचा यहाँ यूरिया? PDS गोदामों की निगरानी खाद्य विभाग और स्थानीय प्रशासन के जिम्मे होती है। ऐसे में अधिकारियों की नाक के नीचे सैकड़ों बोरी यूरिया गोदाम के भीतर कैसे पहुँच गया? क्या ज़िम्मेदार अधिकारी सो रहे थे या उनकी मौन सहमति थी?

किसानों के हक पर डाका? जब किसानों को खेतों के लिए खाद की किल्लत से जूझना पड़ता है, तब सरकारी गोदामों में इस तरह यूरिया का अवैध स्टॉक मिलना बड़े स्तर पर कालाबाजारी (Black Marketing) की साजिश की ओर साफ इशारा करता है।

संदेह के घेरे में स्थानीय तंत्र
ग्रामीणों का आरोप है कि इस पूरे मामले में बड़ी मिलीभगत हो सकती है। PDS गोदाम का उपयोग सिर्फ सार्वजनिक वितरण प्रणाली के खाद्यान्न के लिए होना चाहिए, लेकिन यहाँ नियमों को ताक पर रखकर खाद का अवैध हब बना दिया गया।

ग्रामीणों की मांग:इस मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच हो, गोदाम को तुरंत सील किया जाए और यूरिया डंप करने वाले असली मालिक व उसे शह देने वाले दोषियों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

अब देखना होगा कि इस गंभीर मामले पर सारंगढ़ तहसीलदार और खाद्य विभाग के आला अधिकारी क्या एक्शन लेते हैं।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!