सारंगढ

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस क़ो लेकर भाजपा का प्रेस वार्ता।

सारंगढ़ बिलाईगढ़–  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा सारंगढ़ केशवानी भवन में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें जिलेभर में होने वाले आयोजनों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। प्रेस वार्ता को सांसद राधेश्याम राठिया ने संयुक्त रूप से संबोधित किया। विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष योग दिवस की थीम “योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” रखी गई है, व्यक्ति, समाज और पृथ्वी तीनों के स्वास्थ्य को संतुलित एवं सुरक्षित बनाना इसका उद्देश्य है।

सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिए गए ऐतिहासिक प्रस्ताव के बाद से हर वर्ष 21 जून को यह दिवस मनाया जा रहा है। आज यह भारत की सांस्कृतिक शक्ति और जीवनशैली का प्रतीक बन चुका है, जिसे दुनिया के 177 से अधिक देशों ने अपनाया है।


उन्होंने यह भी कहा कि योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि मन, मस्तिष्क और आत्मा को जोड़ने वाली संपूर्ण जीवन प्रणाली है, जिसे भारत ने हजारों वर्षों पूर्व अपनाया था। योग का इतिहास  कई वर्षो पुराना है, जिसकी जड़ें सिंधु-सरस्वती सभ्यता में मिलती हैं। यह भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का एक अभिन्न अंग है, जिसे आज पूरा विश्व स्वीकार कर रहा है।

सांसद राधेश्याम राठिया ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ के सभी जिलों, विकासखंडों और पंचायत स्तर तक योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

प्रेस वार्ता के अंत में भाजपा नेता हरिनाथ खूंटे ने संयुक्त रूप से जिले के सभी नागरिकों से अपील की कि वे 21 जून को आयोजित होने वाले योग दिवस के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाएं और इस प्राचीन भारतीय पद्धति को अपने जीवन में उतारकर संपूर्ण स्वास्थ्य और संतुलन की दिशा में आगे बढ़ें।

इस अवसर पर महिला आयोग के सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया, जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, पूर्व विधायक केराबाई मनहर दुर्गासिंह ठाकुर, भापजा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री हरिनाथ खूंटे, भुवन मिश्रा, प्रकाश अग्रवाल,मनोज जायसवाल उपस्तिथ थे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!