सारंगढ

ब्लॉक कांग्रेस अनुसूचित जाति अध्यक्ष बिनोद भारद्वाज, रमेश खूंटे एवं जनपद सदस्य नरेश चौहान,सुखराम खूंटे ने बच्चों के साथ मनाया संविधान दिवस

सारंगढ :- हर भारतीय नागरिक के लिए हर साल 26 नवंबर का दिन बेहद खास होता है। दरअसल यही वह दिन है जब देश की संविधान सभा ने मौजूदा संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था। यह संविधान ही है जो हमें एक आजाद देश का आजाद नागरिक की भावना का एहसास कराता है। जहां संविधान के दिए मौलिक अधिकार हमारी ढाल बनकर हमें हमारा हक दिलाते हैं,

वहीं इसमें दिए मौलिक कर्तव्य में हमें हमारी जिम्मेदारियां भी याद दिलाते हैं। हर वर्ष 26 नवंबर का दिन देश में संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 26 नवंबर को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है। आजादी के बाद भारत को एक मजबूत राष्ट्र बनाने एवं भारत की विविधता को एक सूत्र में पिरोकर रखने के लिए एक मजबूत आधार की जरूरत थी, जिसे बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने पूरा किया। संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों में सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।

26 नवंबर संविधान दिवस के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति सारंगढ, उलखर-कोसीर द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम चंदाई के पंचायत भवन में स्कूली बच्चों को कॉपी, पेन,वितरण कर संविधान दिवस मनाया गया साथ ही संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के छाया चित्र एवं संविधान के पुस्तक पर पुष्प अर्पित कर संविधान दिवस एवं बाबा साहब अमर रहे के नारे लगे उक्त कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति अध्यक्ष बिनोद भारद्वाज,रमेश खूंटे एवं जनपद सदस्य नरेश चौहान, उपसरपंच सिद्धू खूंटे,सुकृत कुर्रे,सचिव जीतराम कुर्रे,भरत भूषण भारद्वाज, कुंजबिहारी भारद्वाज, सुरेश मनहर,मुकेश कुर्रे,दीनदयाल मैत्री,एवं स्थानीय नागरिक सम्मिलित हुए।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!