सारंगढ

सारंगढ़ में दबंगई: जिला पंचायत सदस्य पर जानलेवा हमला,क्षेत्र में भारी आक्रोश,तत्काल गिरफ्तारी की माँग।

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में अब जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। कनकबीरा चौकी क्षेत्र के ग्राम झिल्गीटार में दबंगों द्वारा सरेराह एक सम्मानित जनप्रतिनिधि की गाड़ी रोककर उन पर जानलेवा हमला करने और गाली-गलौज करने का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित क्षेत्र के सक्रिय जिला पंचायत सदस्य (क्षेत्र क्रमांक 08) तथा सहकारिता एवं उद्योग विभाग के सभापति हरिहर जायसवाल हैं। इस घटना के बाद से पूरे इलाके के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

रात के अंधेरे में घेराबंदी कर किया हमला
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, घटना 22 मई 2026 की रात करीब 11:00 बजे की है। जिला पंचायत सदस्य हरिहर जायसवाल जब मुख्य मार्ग पर स्थित अर्जुन जायसवाल के पोल्ट्री फार्म दुकान के पास से गुजर रहे थे, तभी पुरानी रंजिश के चलते आरोपी अर्जुन जायसवाल, सुखदेव जायसवाल और वासुदेव जायसवाल ने एक राय होकर उनकी गाड़ी के सामने एक बड़ा पत्थर रख दिया।
जैसे ही सभापति की गाड़ी रुकी, आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से लैस होकर उन पर हमला करने का प्रयास किया और जान से मारने की नीयत से गाड़ी पर ताबड़तोड़ भारी पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। जिला पंचायत सदस्य ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई।

30 मई 2026 को कनकबीरा चौकी (थाना सारंगढ़) ने शिकायतकर्ता हरिहर जायसवाल की लिखित शिकायत पर अपराध क्रमांक 0252/2026 दर्ज किया है।
पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की  गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है:
धारा 296 अश्लील कृत्य व गाली-गलौज
धारा 351(3) जान से मारने की धमकी
धारा 127(1) गलत तरीके से रास्ता रोकना
धारा 3(5) संयुक्त रूप से अपराध को अंजाम देना

इस मामले में पुलिस चौकी प्रभारी और जांच अधिकारी एएसआई (ASI) टीकाराम खटकर का कहना है कि अपराध दर्ज कर लिया गया है और मामले की सघन विवेचना की जा रही है।


स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का कहना है: “जब जिला पंचायत का सभापति ही सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा भगवान भरोसे है। यदि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई, तो हम चक्काजाम और उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।”

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!