सारंगढ

सी न्यूज भारत ने सुनील जोल्हे को प्रदेश स्तरीय दायित्व सौंपा, बने विशेष संवाददाता (छत्तीसगढ़)

रायगढ़। पत्रकारिता जगत में अपनी सशक्त लेखनी, जनपक्षीय दृष्टिकोण और सामाजिक सरोकारों के लिए पहचाने जाने वाले सुनील जोल्हे को C News Bharat के विशेष संवाददाता (छत्तीसगढ़) के रूप में प्रदेश स्तरीय नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह नियुक्ति C News Bharat के हेड ऑफिस लखनऊ से जारी की गई है, जिसके तहत श्री जोल्हे को प्रदेश में विशेष संवाददाता के रूप में नियुक्त किया गया है। इस दायित्व के साथ चैनल ने छत्तीसगढ़ में अपनी संवाददाता टीम को और अधिक सशक्त व सक्रिय करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर सुनील जोल्हे ने चैनल के प्रधान संपादक श्री पवन शर्मा, सीनियर मैनेजर,  कोऑर्डिनेटर और स्टेट हेड सहित C News Bharat की पूरी टीम के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।


उन्होंने कहा —


“मुझे जो विश्वास और अवसर प्रदान किया गया है, उसके लिए मैं चैनल प्रबंधन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। लखनऊ मुख्यालय से प्राप्त यह जिम्मेदारी मेरे लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। मैं इस दायित्व को पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से निभाने का संकल्प लेता हूँ। आप सभी का स्नेह, प्रेम और आशीर्वाद यूँ ही बना रहे।”
गौरतलब है कि सुनील जोल्हे लंबे समय से जनहित, सामाजिक न्याय, ग्रामीण विकास और सांस्कृतिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रूप से लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान हमेशा निष्पक्षता, संवेदनशीलता और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता रही है।
इस नियुक्ति से C News Bharat को प्रदेश स्तर पर एक सशक्त, अनुभवी और समर्पित पत्रकार की सेवाएँ प्राप्त हुई हैं, जिससे चैनल की जमीनी रिपोर्टिंग और सामाजिक संवाद को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!