सारंगढ

सारंगढ़ बिलाईगढ़ में जन्माष्टमी की धूम: यादव समाज की भव्य शोभायात्रा का भाजपा सारंगढ़ मंडल ने किया आत्मीय स्वागत।

सारंगढ़ बिलाईगढ़: – भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर्व कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सारंगढ़ में यादव समाज द्वारा एक विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। समाज के हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने ‘जय श्री कृष्ण’ और यदुवंश के जयकारों के साथ भक्तिमय माहौल में भाग लिया।

शोभायात्रा के सारंगढ़ के मुख्य केंद्र, जय स्तंभ चौक पहुंचने पर भाजपा सारंगढ़ मंडल के तत्वावधान में भारतीय जनता पार्टी परिवार द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी व पुष्पवर्षा के बीच भगवान श्री कृष्ण का विधिवत पूजन-अर्चन कर समाज के सभी यदुवंशियों एवं उपस्थित जनसमूह को जन्माष्टमी पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दीं।

इस गरिमामय कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हरिनाथ खूंटे, एवं मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश बानी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों जिला एवं मंडल स्तरीय पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण! कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्...