अखिल भारतीय रामनामी,बड़े भजन मेला में विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े की मांग से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया सौगात।

रायगढ़ जिले के सारंगढ़ के नंदेली गांव में अखिल भारतीय रामनामी समाज के द्वारा बड़े भजन मेला का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ मंच पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक जिले के के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल थे। इस दौरान सारंगढ़ विधायक ने मुख्यमंत्री से अपने क्षेत्र में कई विकास कार्यों की मांग की जिस पर मुख्यमंत्री बघेल ने सारंगढ़ और बरमकेला के लोगों को कई विकास कार्यों की सौगात दी है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सारंगढ़ के लोगों को तीन सौगात दिए हैं जिसमें सारंगढ़ के अस्पताल को 50 बिस्तर का मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल बनाने, कोशिर को उप तहसील का दर्जा देने व भढिसार में जलाशय बनाने की स्वीकृति दिए हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभा में सारंगढ़ क्षेत्र वासियों को बड़े भजन मेला के शुभकामनाएं देते हुए रायगढ़ के जूट मिल को फिर से शुरू करने इसके अलावा प्रदेश सरकार के विपक्ष का आरोप को सिरे से खारिज करते हुए उन्होंने भाजपा के ऊपर चुटकी लेते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार भाजपा शासन में कमीशन खाने के लिए लोन लेते थे लेकिन कांग्रेस सरकार किसानों और जरूरतमंद को देने के लिए लोन ले रही है। इसके अलावा धान खरीदी पर भाजपा के हंगामे को लेकर भी उन्होंने कहा कि पुराने सभी भाजपा के नेता मंत्रियों ने अपना धान बेच लिया है और किसानों को बरगलाने के लिए सड़क पर आधारहीन हंगामा कर रही है।




