सारंगढ

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ फरिहा आलम सिद्दीकी ने प्रधान पाठक जनमोहन लाल प्रेमी को किया निलंबित

निर्वाचन संबंधी कार्यों में लापरवाही की मिली थी शिकायत

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 16 नवंबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन वर्ष 2023 अंतर्गत श्री जनमोहन लाल प्रेमी, प्रधान पाठक, शासकीय प्राथमिक शाला कैथा, भाटापारा को निर्वाचन संबंधी दायित्वों में लापरवाही बरतने के कारण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ फरिहा आलम सिद्दीकी ने निलंबित कर दिया है। श्री जगमोहन द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन मैं सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन नहीं किया गया, जिसके फलस्वरुप लापरवाही बरतने के कारण अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु प्रस्तुत किया गया है। उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम (03) के प्रावधानों के विपरीत होने के कारण दंडनीय है। जारी आदेश में छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 09, 1(क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सारंगढ़ में निर्धारित किया गया है। श्री जगमोहन को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!