सारंगढ

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने मकरी जलप्रपात को देखा और मनरेगा से रास्ता बनाने अधिकारियों को प्रपोजल तैयार करने दिए निर्देश।

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 9 जुलाई 2025/कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने दौरे में मकरी जलप्रपात की स्थिति का जायजा लिया। मकरी के सरपंच सहित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग से जल प्रपात की ओर करीब 500 मीटर इस पुल का अवलोकन करने का आग्रह किया। उन्होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बनाए गए पुल का अवलोकन किया, जिसमें बरसात का पानी बह रहा था। यह नहर की तरह बनाया गया है। इस पानी का उपयोग सिंचाई के रूप में अमझर, घोठला, छोटे कोसीर जैसे अनेक गांवों में किया जाता है। कलेक्टर ने इस पुल निर्माण कार्य में सहयोग किए सभी ग्रामवासी और मनरेगा टीम की तारीफ की। इस कार्य के लिए पगडंडी के रास्ते से सीमेंट, छड़ आदि को दूर से लाना पड़ता था, यह कठिन और बहुत मेहनत का कार्य था। कलेक्टर ने पुल के आगे 100 मीटर पर स्थित मकरी जलप्रपात के पहले बहते पानी से भरे पथरीले रास्ते का सफर किया। जहां 50 की संख्या में युवक झरने के पानी में नहा रहे थे, वहीं करीब 10 युवतियां जलप्रपात देखने आए थे। कलेक्टर ने मकड़ी जलप्रपात में किसी जानमाल के खतरे का आंकलन किया। सरपंच सहित ग्रामीणों ने कलेक्टर से मकड़ी जलप्रपात तक पहुंच मार्ग बनाने का मांग किया। कलेक्टर ने मनरेगा से मार्ग बनाने के लिए जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन और जनपद सीईओ राधेश्याम नायक से चर्चा किए और प्रपोजल तैयार करने निर्देश दिए। वहीं वन सहित अन्य विभागों से चर्चाकर जिले में पर्यटन को बढ़ावा के लिए आवश्यक कार्य कराया जाएगा।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!