सारंगढ

कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी एवं एसपी श्री आशुतोष सिंह ने एफएसटी टीम का आकस्मिक निरीक्षण किया..

सिंघनपुर, साराडीह और टिमरलगा एफएसटी टीम को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए..

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 20 अक्टूबर 2023/विधानसभा निर्वाचन के दौरान जिले में अवैध एवं अन्य संदिग्ध परिवहन पर कार्यवाही के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी और पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष सिंह ने सारंगढ़ विकासखंड के सिंघनपुर, साराडीह और टिमरलगा में कार्यरत स्थैतिक निगरानी दल (एफएसटी) के कार्यों का निरीक्षण किया। कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी एवं एसपी श्री आशुतोष सिंह ने स्थैतिक निगरानी दल के टीम में कार्यरत कर्मचारियों और उनके द्वारा किए गए कार्यवाही की जानकारी ली। एसपी श्री आशुतोष सिंह ने तीनों चेक पोस्ट में कहा कि सभी वाहनों की चेकिंग के दौरान जो वैध पाए जाते हैं उनको जाने की अनुमति दें और जिनके पास रेत, गिट्टी आदि का वैध लाइसेंस या अनुमति नहीं होने पर उन वाहनों पर कार्यवाही के लिए संबंधित थाना और अधिकारियों को सूचित करें। इसके साथ-साथ पैसा, भारी संख्या में कपड़ा, शराब आदि के परिवहन पर भी एफएसटी टीम द्वारा कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण दौरे में जिला कोषालय अधिकारी चन्द्रपाल सिंह ठाकुर, उप-तहसील कोसीर के नायब तहसीलदार रूपाली मेश्राम उपस्थित थीं। उल्लेखनीय है कि टिमरलगा एफएसटी काअपर कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश भारद्वाज एवं डिप्टी कलेक्टर टी.आर. महेश्वरी के द्वारा 18 अक्टूबर की शाम को निरीक्षण किया गया था।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!