सारंगढ

कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने मतदाताओं को चुनई तिहार में वोट करने किया आमंत्रित,सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोट अवश्य करें – कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी


सारंगढ़ बिलाईगढ़, 16 नवंबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने जिले अंतर्गत सारंगढ़, बिलाईगढ़ और रायगढ़ विधानसभा के मतदान केन्द्रों में वोट करने के लिए छत्तीसगढ़ी में आमंत्रण पत्र सभी मतदाताओं को मीडिया के माध्यम से भेजा है। निमंत्रण में डॉ. सिद्दीकी ने बाईक रैली के अवसर पर अपने लेखन में सभी मतदाताओं को कहा है कि मतदान अवश्य करें।
आमंत्रण पत्र में कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने आमंत्रण देते हुए आग्रह किया है कि ‘‘हमर जिला के चुनई तिहार 17 नवंबर 2023 दिन शुक्रबार के 8 बजे बिहनयां ले संझा 5 बजे तक अपन गांव के मतदाता केन्द्र म मनाये जाही, आप सबो मतदाता मन ल चुनई तिहार में आके अपन-अपन वोट ल देहे बर झारा-झारा न्योता हावे। डॉ. सिद्दीकी ने आमंत्रण के अंतिम पंक्तियों में नारा से 100 प्रतिशत मतदान करने के लिए समाज के सभी मतदाताओं को नारा से संबोधन करते हुए कहा कि ‘‘सारंगढ़ बिलाईगढ़, सबो जाबो वोट देहे बर’’, पान, पानी, पायलागी की धरा, चल संगी वोट देहे चला। इस तिहार के आगंतुक अतिथियों के स्वागत के लिए पीठासीन-मतदान अधिकारी को रद्दा देखइय्या के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!