सारंगढ

सारंगढ़ नगर पालिका में नही सुनी जाती नागरिकों की फरियाद, बीडपारा में तीन दिनों से पानी की क़िल्लत

सारंगढ़। नगर पालिका सारंगढ़ में नागरिकों की समस्या का कोई सरोकार नहीं, पालिका के अधिकारी जबरन स्वयं को व्यस्त बता कर अपने पदीय कर्तव्यों से भाग रहे हैं।
बता दें की विगत कई दिनों से बीडपारा में पानी की समस्या को लेकर सीएमओ संजय सिंह को अवगत कराया गया था, किंतु सीएमओ संजय सिंह द्वारा यदाकदा बहाने बना कर इस समस्या के समाधान में कोई तत्परता नही दिखाया जा रहा है, जिससे वार्डवासियों में आक्रोश उत्पन्न हो गया है।

बहानेबाजी में गोल्ड मेडलिस्ट है सीएमओ संजय सिंह

ज्ञात हो की सारंगढ़ में जब से संजय सिंह का पदस्थापना हुआ है तब से नगर के लोगो को मूलभूत सुविधाओं के लिए जद्दोजहद करना पढ़ रहा है। नगर की साफ सफाई, पानी की व्यवस्था, व्यापारियों को सुविधा जैसे महत्वपूर्ण चीजों के लिए नगर में लाले पड़े हुए है। नगर पालिका में किसी भी समस्या को लेकर जाने से अधिकारी और कर्मचारीओ के द्वारा मामला लटका दिया जाता है या फिर लीपापोती की जाती है, कार्यवाही के नाम पर कुछ भी नहीं किया जाता।

सीएमओ को अवैध वसूली में मास्टर डिग्री प्राप्त

कोरोनाकाल में जब पूरा देश शासन के निर्देशों का पालन कर रहा था वही पर सारंगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में सीएमओ आपदा को अवसर समझ कर व्यापारियों को लूटने का नया नया हटकंडा तैयार कर रहे थे जिससे व्यापारी वर्ग में जबरदस्त विरोध देखने को मिला था।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!