सारंगढ

कांग्रेस प्रत्याशी उत्तरी जांगड़े व वरिष्ठ जनों ने प्रचार प्रसार का मोर्चा संभाला…

कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां को लेकर
कांग्रेसजन जनता से मांग रहे आशीर्वाद

सारंगढ़। विधानसभा चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है सभी पार्टियों अपनी प्रचार प्रसार की गति को तेज कर जनता के बीच पहुंचकर लोगों को रिझाने में जुटे हैं कांग्रेस पार्टी की बात कर तो वर्तमान विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े को पार्टी ने दोबारा भरोसा जताते हुए अपना प्रत्याशी बनाया है कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती उत्तरी जांगड़े नामांकन दाखिल करने के बाद लगातर अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में डोर टू डोर पहुंचकर अपने प्रिय जनता से आशीर्वाद ले रही हैं उल्लेखनीय हो कि श्रीमती उत्तरी जांगड़े अपने कार्यकाल के दौरान लगातार जनता के बीच रही और सभी के सुख-दुख में शामिल हुई जिसके कारण आज उन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है और उन्हें दोबारा सारंगढ़ के विधायक के रूप में देखने आतुर हैं बात विकास की करें तो सारंगढ़ जिला निर्माण से लेकर बहुप्रतीक्षित सड़कों का निर्माण विधायक के लिए बड़ी उपलब्धियां हैं जिन्हें जनता भूल नहीं सकती चुनाव में महज 12 दिन शेष रह गए हैं ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती उत्तरी जांगड़े लगातार सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बरमकेला में जनसंपर्क अभियान में जुटी हैं जहां उन्हें लोगों का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है वही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम साहू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार,सूरज तिवारी,संजय दुबे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पवन अग्रवाल,सुनीता देवी चन्द्रा, तारा पटेल,गोल्डी नायक,गनपत जांगड़े,राकेश पटेल,राजकमल अग्रवाल व विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष शुभम वाजपेई एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा अन्य सभी नेताओं ने भी मोर्चा संभालते हुए अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय होकर कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती उत्तरी जांगड़े के लिए वोट मांगने घर-घर पहुंच रहे हैं जिससे क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी का पलड़ा भारी पड़ता दिख रहा है सभी कांग्रेस जन एकजुट होकर अलग-अलग क्षेत्र में प्रचार प्रसार में जुटे हैं और कांग्रेस सरकार के 5 साल की उपलब्धियां और श्रीमती उत्तरी जांगड़े के कार्य को लेकर जनता तक पहुंच रहे हैं और आशीर्वाद ले रहे हैं।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!