सारंगढ

बिजली बिल में अतिरिक्त अधिभार आने से उपभोक्ता परेशान-अरविंद हरिप्रिया

सारंगढ़। बिजली की बढ़ोतरी को लेकर सारंगढ़ भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा सैकड़ों कार्यकर्ता और उपभोक्ताओं के साथ विद्युत विभाग का घेराव किया गया जम कर नारेबाजी भी लगाई।


प्रदेश में हो रही लगातार बिजली बिल की बढ़ौती को लेकर सारंगढ़ के भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा पूरे प्रदेश में लगातार धरना प्रदर्शन की जा रहा है।इसी तारतम्य में आज युवा मोर्चा के साथ उपभोक्ता के द्वारा बिजली विभाग का घेराव सैकड़ों उपभोक्ता के साथ किया गया। वही उपभोक्ता का कहना है कि बिजली विभाग के द्वारा उनके घरेलू उपयोग होने वाले बिजली बिल में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है जिसमे उपभोक्ता पूरा परेशान हो चुके है और भाजपा युवा मोर्चा के साथ बिजली विभाग की घेराओ की गई और प्रदेश के मुखिया से तत्काल बिजली बिल की बढ़ौती में सुधार कर बिल को कम करने के लिए विद्युत विभाग को ज्ञापन सौंपा। मीडिया को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता अरविंद हरिप्रिया ने कहा की सत्ता के लोभी कांग्रेस पार्टी ने चुनाव में गंगा जल हाथ में लेकर बिजली हाफ़ करने का क़सम खाया था और ये सरकार लोगों को बिजली बिल के नाम पर लूट रहा है। श्री हरिप्रिया ने कहा की आगामी चुनाव में इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकना है।

वही विद्युत अधिकारी की माने तो वर्ष में एक बार अतिरिक्त अधिभार लगाया जाता है उपभोक्ताओं के सुरक्षा निधि बिजली बिल का अधिक मूल्य बड जाता है तो उसी राशि को मेंटेन करते ।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!