सारंगढ

डिग्री कॉलेज,उत्तरपुस्तिका जमा करने कॉलेज में लग रही है लंबी कतार, कोरोना संक्रमण का खतरा…

रायगढ़:- सारंगढ़ के सबसे बड़े कॉलेज पंडित लोचन प्रसाद पांडे महाविद्यालय (डिग्री कॉलेज) सारंगढ़ में उत्तरपुस्तिका जमा करने के लिए विद्यार्थियों की बेतहाशा भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में कोरोना संक्रमण के खतरे से इंकार नहीं किया जा सकता है।

ऑनलाइन परीक्षा होने से बढ़ गई फाॅर्म की संख्या:-

राज्यभर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन ने इस वर्ष भी ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किए जाने के निर्देश दिए है। पूर्व में इसी मांग को लेकर एबीवीपी व एनएसयूआई ने विवि व जिला स्तर पर ज्ञापन भी सौंपा था। शासन के आदेश बाद पीजी व यूजी कक्षाओं में आवेदन की संख्या बढ़ी है।

डिग्री कॉलेज में अव्यवस्था का आलम..

कहने को तो डिग्री कॉलेज सारंगढ़ अंचल में सबसे पुराना और बड़ा महाविद्यालय है लेकिन, कल उत्तरपुस्तिका जमा करते समय कुप्रबंधन को देखते हुवे लग रहा था मानो कोई नर्सरी के बच्चे हों जिन्हें अपनी मनमानी करने देने की विवशता स्टाफ और प्रबंधन की हो।
सैनिटाइजर, और अन्य कोविड नियमों की बात छोड़िए एक ग्रेजुएट करने वाले उच्चशिक्षा के लिए अग्रसर छात्र-छात्राओं को भी कॉलेज प्रबंधन और स्टाफ न तो लाइन से जमा करने का निर्देश दे पा रही है, न ही शोशल डिस्टेंसिंग का पालन करा रही है।
एक महाविद्यालय से ऐसी उम्मीद न तो पालकों को थी न ही मीडिया को..!
जिस तरह से विद्यार्थियों से धक्का-मुक्की कर और जंग स्वरूप जद्दोजहद करा कर फार्म जमा कराया जा रहा था बहुत ही शर्मनाक जान पड़ती है..!
क्योंकि अभी कोरोना पूरी तरह से समाप्त हुवा नही है, लेकिन जिस कदर भीड़ इकट्ठा कर फार्म जमा कराया जा रहा है उससे कोरोना फैलने की प्रबल संभावना से भी इंकार नही किया जा सकता।

छात्र-छात्राओं को भी समझनी पड़ेगी जिम्मेदारी:-

महात्मा गांधी ने कहा है कि युवा ही देश के कर्णधार होते हैं, और पढ़े लिखे युवा ही देश को विकास के पथ पर अग्रसर कर सकते हैं।
लेकिन जब हमारे युवा और उच्च स्तर पर शिक्षा प्राप्त कर रहे भविष्य निर्माताओं को भी शोशल डिस्टेंसिंग और कोविड नियमो का खयाल न हो तो आम जनता को कितनी समझ होगी..?

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!