सारंगढ

दिशा बहुउद्देशीय सेवा समिति ने पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास में किया निःशुल्क पुस्तक वितरण।


सारंगढ़ – दिशा बहुउद्देशीय सेवा समिति सारंगढ़ के द्वारा अनुसूचित जाति बालक छात्रावास सारंगढ़ में विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रतियोगी परीक्षा का नि:शुल्क वितरण किया गया। प्रत्येक पलकों का एक सपना होता है कि वह अपने बच्चों को सही शिक्षा प्रदान करें इसी उद्देश्य के साथ बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए पालक अपने बच्चों को छात्रावास में अध्ययन करवाते हैं। दिशा बहुउद्देशी सेवा समिति ने जरूरतमंद लोगों तथा गरीब बच्चों के लिए लगातार काम करते आ रही है। छात्रावास के कुछ विद्यार्थियों के द्वारा कलेक्टर महोदय से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ पुस्तकें की मांग की थी। इस मांग के बारे में श्री हरिनाथ खूंटे (अधिवक्ता) सारंगढ़ के माध्यम से दिशा बहुउद्देशीय सेवा समिति को जानकारी प्राप्त हुई। इसी के साथ युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए छात्रावास में निःशुल्क पुस्तक वितरण किया। हमारी सेवा समिति बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करती है तथा उन्हें निरंतर आगे बढ़ाने में प्रेरणा देती है। पुस्तक वितरण करने में मार्गदर्शन कोचिंग इंस्टिट्यूट परिवार के हमारे सहयोगी संचालक इन्द्रजीत मनहर सर, शिक्षक सुकांत जांगड़े सर, अभिषेक साहू सर, सुजाता जांगड़े मैम और ममता टांडे मैम साथ रहे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!