सारंगढ

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार ने कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती उत्तरी जांगड़े के लिए सघन जनसंपर्क कर मांगा आशीर्वाद

छत्तीसगढ़ सरकार के विकास कार्यों को लेकर जनता से मांग रहे आशीर्वाद

सारंगढ़। आज सारंगढ-बिलाईगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण मालाकार ने अपने टीम के साथ कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती उत्तरी जांगड़े के पक्ष में ग्राम कोसीर छोटे,नौरंगपुर
,कटारीडिह,परसाडीह,डोगिया, मुड़ियाडीह,नंदेली में डोर टू डोर सघन जनसंपर्क कर आशीर्वाद मांगा जहां अपने जनपद सदस्य को अपने बीच पाकर ग्राम वासियों ने अभूतपूर्व स्वागत किया और कहा कि हम सब दोबारा सारंगढ़ में कांग्रेस के विधायक चुनेंगे और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार ने कहा कि आप सबके आशीर्वाद से श्रीमती उत्तरी जांगड़े पिछले बार 52000 वोट से लीड के साथ विजई हुई थी इस बार भी कांग्रेस पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है आप सबको दोबारा श्रीमती उत्तरी जांगड़े को आशीर्वाद देकर विजई बनाना है क्योंकि उन्होंने लगातार सारंगढ़ के लिए काम किया है वह सभी के सुख-दुख में साथ खड़ी रहती है साथ ही उन्होंने सारंगढ़ को जिले की सौगात दी है आप सबको पता होगा कि कल हमारी कांग्रेस पार्टी ने भरोसे का घोषणा पत्र जारी कर किसानों के आय को दोगुना करने अपनी घोषणा पत्र में प्रमुखता से स्थान दिया है 3200 रुपये क्विंटल में धान खरीदी एवं प्रति एकड़ 20 किवंटल धान खरीदी से किसान भाइयों को दोगुना लाभ होगा और वह उन्नतशील होंगे कांग्रेस पार्टी जो कहती है वह करती है आप सबको दोबारा भरोसा बनाकर कांग्रेस का विधायक चुने और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएं तभी आप सब के क्षेत्र का संपूर्ण विकास होगा।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!