सारंगढ

संभाग आयुक्त श्री कुंजाम ने धान खरीदी केन्द्र गुडेली और सरसीवां का निरीक्षण किया

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – दिनांक 28 12 2023 को संभागीय आयुक्त के. डी. कुंजाम के द्वारा सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के धान खरीदी केंद्र गुडेली एवं सरसीवा का निरीक्षण किया गया। किसानों से समर्थन मूल्य पर उपार्जित किये जा रहे हैं धान की गुणवत्ता, धान के सुरक्षित रखरखाव, मिलरों को जारी डियो के विरुद्ध उठाओ तथा सीमित समयअवधि में किसानों से धान खरीदी किए जाने निर्देशित किया गया।
सीमावर्ती पड़ोसी राज्य उड़ीसा से धान के अवैध परिवहन पर रोकथाम कोंचिए बिचौलियों पर सघन कारवाही करने जिले के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया।
साथ ही संभागआयुक्त के द्वारा वर्ष 2014-15 एवं 15 16 के कृषकों को उनके बोनस के भुगतान के संबंध में कृषकों से चर्चा कर जायजा लिया गया तथा आश्वासन दिया गया की शासन के द्वारा निर्धारित 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। इस दौरान जिले के खाद्य अधिकारी चित्रकांत ध्रुव, नवनियुक्त एसडीएम सारंगढ़ वासु जैन, एसडीएम बिलाईगढ़ श्रीमती स्मिता तिवारी, सहायक पंजीयक सहकारिता विभाग साहू, खाद्य निरीक्षक विद्यानंद पटेल, सुश्री सुमन श्यामनानी, अपेक्स एवं जिला सहकारी बैंक के अधिकारी कर्मचारी तथा समिति प्रबंधक उपस्थित रहे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!