सारंगढ

जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई।

सारंगढ़। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन एवं उनके संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय, जिला प्रवक्ता भुवन मिश्रा एवं प्रकाश अग्रवाल, जगनाथ केसरवानी, दुर्गा ठाकुर, प्रदेश महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा हरिनाथ खुटे, युवा मोर्चा अध्यक्ष हितेश अजगले तथा जिला कार्यालय मंत्री चिंताराम साहू सहित लगभग 30 से 35 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता, न्याय एवं शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!