सारंगढ

सेवा सहकारी समिति मर्यादित सलौनीकला के प्रबंधक की घोर लापरवाही धान खरीदी केंद्र मे लाखो के धान भीगकर हुआ नुकसान,कई बारदाना हुए अंकुरित..

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के अर्न्तगत आने वाले भटगांव  तहसील के सलौनीकला धान खरीदी केंद्र मे मंडी प्रबंधक कि बड़ी लापरवाही सामने आई है, मंडी प्रबंधक के मनमानी रवैये से शासन कि धान बोरी बारिस मे भीगकर  अंकुरित हो गई है जबकि अधिकारियों के अनुसार संग्रहण केंद्र में धान को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी केंद्र प्रभारियों की है। इसके बाद भी खुले में रखी धान की बोरियां भीग गई है। जो समिति प्रबंधक की घोर लापरवाही है। हुई अचानक बारिश ने व्यवस्थाओ की पोल खोल कर रख दी है।धान खरीदी केंद्रों में खरीदी की गई धान की सुरक्षा के लिए शासन की ओर से समितियों को राशि भुगतान किया जाता है। इसमें चौकीदार, बारिश से बचाने के लिए तिरपाल की व्यवस्था, भूसी की खरीदी, समेत अन्य कार्यों शामिल होते हैं। शासन से मिलने वाला राशि लाखों रुपये की होती है। इसके बाद पर्याप्त व्यवस्था नहीं की जा रही है। किसानों ने बताया की धान खरीदी केंद्र सलौनीकला में हजारों क्विंटल धान बरसते पानी में जमीन के नीचे बिना तालपतरी के रखे हुए हैं। साथ ही कुछ जगह साधारण पन्नी से धान की छल्लियों को ढंकने के लिए उपयोग किया गया है। जो धान को पानी से बचाने के लिए नाकाफी है। खुले में बिना सिलाई के खरीदी किए हजारो बोरा धान छोड़ दिया गया था।लोगों की माने तो मिले राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। यहां खुले में रखा हजारो बोरी धान भींगता रहा इससे मण्डी प्रबंधक कोई ध्यान नही दिया और न तो कोई उचित व्यवस्था की गई और तो और मौके का निरीक्षण करना भी जरूरी नहीं समझा गया।  बाद मे मजदूरों ने आ कर फड़ में रखे धान को प्लास्टिक ढंक कर छोड़ दिया है। तब तक हजारो बोरा धान भींग जाने से भारी नुकसान हुआ है। ज़ब इसका जायजा पत्रकारों ने लिया तो  प्रबंधक नदारत था वही फड़ प्रभारी भी नदारत थे वही दूरभाष के माध्यम से संपर्क करना चाहा तो प्रबंधक के द्वारा गोलमटोल जवाब दिया गया इस लापरवाही पर जल्द ही जिला कलेक्टर से शिकायत होगा।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!