सारंगढ

बेद कला संगीत महोत्सव रायगढ़ में माँ वैष्णवी संगीत महाविद्यालय के छात्र, छात्राओं द्वारा शानदार प्रस्तुति।

सारंगढ़ -दिनांक 13 मार्च 2026 को श्री लक्ष्मण संगीत महाविद्यालय के प्राचार्य हमारे गुरु जी स्वर्गीय बेदमणि सिंह ठाकुर जी के जन्म दिवस पर वेद कला महोत्सव का आयोजन पॉलिटेक्निक कॉलेज ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित करने का श्रेय वर्तमान में श्री लक्ष्मण संगीत महाविद्यालय के संचालिका श्रीमती गीता सिंह ठाकुर एवं शांतनु पटेल जी को है।जिन्होंने अथक परिश्रम कर गुरुजी के समस्त शिष्यों को सूचित किए जिसमें खैरागढ़ से पंडित सुरेश दुबे जी,श्री मनहरन सिंह जी ठाकुर, श्री जगदीश मेहर जी , वरिष्ठ एवं ख्याति प्राप्त कलाकार ,बिलासपुर से  श्री विस्वा वेद संगीत विद्यालय की संचालिका श्रीमती मीना रमन मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय रानी सागर सारंगढ़ के प्राचार्य  लीलाधर वैष्णव, चक्रधर संगीत महा विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती कुमारी चंद्र देवांगन, एवं श्री देवलाल जी देवांगन ,श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय के प्राचार्य श्री शरद वैष्णव जी ,एवं अंतर्राष्ट्रीय कथक नृत्य के पुरोधा बसंती वैष्णव जी,एवं गुरु जी के अनेकों शिष्य शिष्यों ने आकर गुरु जी के रचनाओं में क्लासिकल गायन, गीत ,गजल, भजन , कथक नृत्य आदि की प्रस्तुति बहुत ही शानदार दिए।
(1)सर्वप्रथम मां वैष्णवी संगीत विद्यालय के प्राचार्य एल डी वैष्णव द्वारा सरस्वती वंदना जो गुरु जी की रचना है। राग धानी पर मां वीणा
झंकाओ से प्रारंभ हुआ । दूसरी प्रस्तुति कथक नृत्य यामी वैष्णव के द्वारा सर्वप्रथम भगवान विष्णु जी के स्रोत से प्रारंभ कर उठान,आमद,तोड़ा,एवं अंत में भगवान श्री कृष्ण के बाल लीला का वात्सल्य वर्णन भजन राग दरबारी पर समापन किया। तीसरी प्रस्तुति गायन में सर्वप्रथम उत्तम बरेठ राग तिलंग में ,ले चल गोकुल गांव तीन ताल में मिनिबद्ध चौथी प्रस्तुति कुंज बिहारी गहरे ,राग खमाज में भजन, राम नाम जप ले जीव ,पांचवी प्रस्तुति सुयश तिवारी राग बिहाग़ में ,तुम हो कहां श्याम ,ढूंढत मैं बन बन एवं छठवीं प्रस्तुति के रूप में जसपाल रत्नाकर ने एक सुमधुर गीत की प्रस्तुति दी जिसकी बोल है,पास बैठी रहो गीत गाता रहूं, वक्त ऐसे टले कुछ पता ना चले।
     इस प्रकार से 13 मार्च 2026 दिन के 10:00 बजे से प्रथम सत्र में उद्घाटन ,मुख्य अतिथि पद्म श्री पंडित रामलाल बरेठ जी का स्वागत ,द्वितीय सत्र में काव्य पाठ एवं रंग कर्म और तृतीय सत्र में शाम 6:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम में शास्त्री गायन शास्त्रीय कथक नृत्य ,गीत ,गजल ,भजन, जो गुरु वेदमणि सिंह ठाकुर जी के रचनाओं से देर रात्रि बेदम स्वरूप सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन हुआ ।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण! कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्...