सारंगढ

मतदान दिवस के पूर्व आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाहियाँ
668 लीटर शराब, 1970 किलोग्राम महुआ लाहान और पल्सर जप्त, 2 व्यक्ति को भेजा गया जेल


सारंगढ़ बिलाईगढ़, 16 नवंबर 2023/ आबकारी विभाग के सचिव सह आयुक्त श्री महादेव कावरे, कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ़ डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी और रायगढ़ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में निर्वाचन अवधि में आबकारी विभाग की कार्यवाहियां निरंतर जारी हैं। मतदान तिथि के एक दिवस पूर्व बड़ी कार्यवाहियां की गई हैं।
सारंगढ़ वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक विकास पाल सांडे द्वारा कनकबीरा के भालूपानी जंगल से 240 लीटर अवैध आसवित मदिरा और 900 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया ,साथ ही 50 लीटर मदिरा का परिवहन करते हुए आरोपी भूषण अजगले को गिरफ्तार कर बजाज पल्सर वाहन जप्त किया गया। एक अन्य प्रकरण में ग्राम छिछपानी में 50 लीटर अवैध आसवित मदिरा के साथ आरोपी जगन्नाथ कोसले को गिरफ़्तार किया गया है। इसीप्रकार खरसिया वृत्त प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक संतोष नारंग द्वारा मुखबिर की सूचना पर भदरीपली खरसिया से तालाब के किनारे 82 लीटर अवैध आसवित मदिरा और 260 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर लावारिस प्रकरण क़ायम किया गया। रायगढ़ वृत्त प्रभारी उपनिरीक्षक हाबिल खलखो द्वारा रेगडा नाला किनारे से 246 लीटर अवैध आसवित मदिरा और 810 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!