सारंगढ

ग्राम पंचायत खुरदरहा में डल रहा फर्जी मस्टर रॉल।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खुरदरहा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत तालाब गहरीकरण के कार्य चल रहा, जिसमे धांधली और भ्रष्टाचार का खेल जोरों पर है,आपको बता दें फर्जी मस्टर रॉल के सहारे से पैसा हड़प करने के लिए सरपंच व रोजगार सहायक काफी पैतरा लगा रहें है वहीं बाहर जगहों में काम करने गए ग्रामीणों में हेमलता पटेल,हरिशंकर गोंड़, भूमी सुता कौसल, पुरुषोत्तम चौहान, मनहरण और रविलाल चौहान पेंशन धारी का भी मस्टर रॉल जनरेट कर पैसा ऐठने में कोई कसर नही छोड़ रहें। वहीं चचरेल निवासी मनहरण व हरिशंकर गांव में नहीं रहते फिर भी उनका मस्टर रॉल रनरेट हों रहा है। सरपंच और रोजगार सहायक मन्नू लाल यादव के मिली भगत एवं साठ गांठ से दर्जनों में फर्जी मस्टर रॉल जनरेट किया गया है। ग्राम पंचायत खुरदरहा में भ्र्ष्टाचार का हदे पार है जो कि ग्राम पंचायत के विकास एवं आम जनता के हक के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है

124 व्यक्ति करते है मनरेगा का कार्य, 300 व्यक्ति का हों रहा मस्टर रॉल जनरेट।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत खुरदरहा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत तालाब गहरी करण का कार्य चल रहा है जिसमें 124 व्यक्ति काम करने के लिए हाजरी लगाते है लेकीन रोजगार सहायक और सरपंच ने अनियमितता करतें हुए और राशि का गबन करने के  नियत से लगभग 300 व्यक्ति का मस्टर रॉल जनरेट किया जाता है।

एक ही फोटो क़ो किया गया बार बार GEO टैग।

रोजगार सहायक भ्रष्टाचार देखिए कि तालाब गहरीकरण में GEO टैग के लिए एक फोटो क़ो बार बार टैग किया गया है आप फोटो के माध्यम से देख सकतें है कि कैसे रोजगार सहायक द्वारा एक ही फोटो बार बार लगाया गया है, इससे ऐसा लगता है कि रोजगार सहायक कार्य स्थल पर उपस्थित होकर अपने जिम्मेदारी नही निभाते है क्योंकि इनके द्वारा किए गए GEO टैग से यहीं लगता है!

खबर प्रकाशन के बाद इससे सम्बंधित अधिकारी इस पर क्या कार्यवाही करतें है यह देखने वाली बात होगी।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!