सारंगढ

धान खरीदी के रजिस्ट्रेशन में फर्जीवाड़ा! सुरेश कुमार चंद्रा के किसान ID में अन्य किसानों के भी हो गए पंजीयन!

सारंगढ़- समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए हुए रजिस्ट्रेशन में फर्जीवाड़ा सामने आया है। हर तहसील में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जैसे सारंगढ़ जिला के ,संतोष/जगन्नाथ (उलखर)की जमीन में फसल बोने की बात कहकर सुरेश कुमार के किशान id में प्रबंधक व ऑपरेटर के द्वारा पंजीयन कराया है तो कहीं अन्य और दूसरे स्थान से किसानों के नाम पंजीयन है। यही नहीं आपको बता दे कि सुरेश चंद्रा सेवा सहकारी समिति उलखर के प्रबंधक के करीबी है,
जो फर्जी पंजीयन में सामने आए है। फिलहाल सेवा सहकारी समिति उलखर में यह मामला सामने आया है। धान खरीदी के लिए इस बार सुरेश चंद्रा 70.20 क्विंटल का आंकड़ा बढ़ा हुआ है आँकड़ा देखकर पहले दिन से ही गड़बड़ी की आशंका बनी हुई थी। जबकि पिछले बार 23.00 क्विंटल धान बेचे गए थे।

क्या है पूरा मामला…….
सेवा सहकारी समिति सोसाइटी उलखर की

किसान सुरेश कुमार/राधेश्याम (गोपालभौना)किसान id TF4100290103776 हैं,

जिसमे दूसरा किसान संतोष पिता जगन्नाथ निवासी उलखर हल्का 24 रा.कि- हरदी का खसरा क्रमांक 1065 रकबा 0.0200, खसरा क्रमांक 1067 रकबा 0.024 ख.क्र.1068 रकबा 0.029,ख.क्र 1075 रकबा 0.0615 ख.क्र 1120/3 रकबा 0.0400, ख.क्र 1824/1 रकबा 0.0280 ख.क्र 25/4 रकबा 0.1780, ख.क्र 537/3 रकबा 0.1050, ख.क्र 588/6 रकबा 0.3040, ख.क्र 691/1/घ रकबा 0.1620, ख.क्र 805/1 रकबा 0.2190, ख.क्र 806/1 रकबा 0.1900 उक्त रकबा का पंजीयन प्रबंधक तथा कंप्यूटर ऑपरेटर के द्वारा जानबूझकर मनमानी करते हुए मुनाफा कमाने की आशय से अपने पक्ष के फर्जी किसान सुरेश कुमार/ राधेश्याम (नवीनीकरण) एकीकृत किसान पोर्टल आईडी TF4100290103776 के नाम से पंजीयन कर लाखों पैसा कमाया गया है!
प्रबंधक नरेंद्र चंद्रा के द्वारा संतोष/जगन्नाथ का हेक्ट. 4.063 रकबा को किसान सुरेश / राधेश्याम पंजीयन कर उसके नाम से धान बिक्री कर पैसा आहरण कर लिया गया है। प्रबंधक के द्वारा धान उपार्जन केंद्र उलखर में इसी तरह सैकड़ों किसानों का फर्जी रकबा पंजीयन कर मोटा पैसा कमाया गया है।अब देखना लाजमी होगा की खबर के उपरांत संबंधित राजस्व अधिकारी क्या जांच करवाते है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!