सारंगढ

नगरीय निकायों के महापौर,अध्यक्ष और पार्षद पद हेतु मुक्त प्रतीक चिन्ह, देखें लिस्ट।

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 जनवरी 2025/ नगरपालिका आम निर्वाचन 2025 के लिए छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य के सभी कलेक्टर को सभी नगरीय निकायों में पार्षद सहित नगरपालिक निगम में महापौर, नगरपालिका और नगर पंचायत में अध्यक्ष पद हेतु नाम निर्देशन पत्र में प्रतीक चिन्ह के उपयोग के लिए पत्र जारी किया है।  इसके अनुसार मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय, राज्यीय और अमान्यता प्राप्त रजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दल के लिए आरक्षित प्रतीक चिन्ह से अलग प्रतीक चिन्ह की सूची जारी किया है।

नगरपालिक निगम में महापौर, नगरपालिका और नगर पंचायत में अध्यक्ष पद हेतु प्रतीक चिन्ह :-

इसके अंतर्गत स्लेट, कांच का गिलास, ट्यूब लाईट, स्टूल, रोड रोलर, सीटी, प्रेशर कुकर, गले की टाई, बेन्च, अंगूठी, गैस सिलेण्डर, हारमोनियम, डीजल पम्प, चक्की, मेज, सेव, केतली, फ्राक, बाल्टी, द्वार घंटी, कुआ, ऑटो-रिक्शा, फलों से युक्त टोकरी, एअरकंडीस्नर, केक, चिमनी, हीरा, बांसुरी, अंगूर, माइक, मटर, सोफा, भाला फेंक, ट्रक, टायर, छडी, बटुआ, खिडकी, ईंट, बेल्ट, केल्कूलेटर, कारपेट, शतरंज बोर्ड, लैपटॉप, कैरम बोर्ड, आईसक्रीम, पेट्रोल पम्प, रेफ्रीजरेटर, रूम हीटर, सीसीटीवी कैमरा का मुक्त प्रतीक चिन्ह शामिल है।

नगरीय निकायों में पार्षद पद हेतु प्रतीक चिन्ह :-

इसके अंतर्गत सिलाई की मशीन, ब्लैक बोर्ड, टेलीफोन, लैटर बाक्स, अलमारी, कढ़ाई, गुब्बारा, बल्ला, मोतियों का हार, साईकिल पम्प, कोट, नारियल फार्म, चारपाई, कटहल, वायलिन, बैटरी टार्च, बिस्कुट, कैमरा, फूलगोभी, डिश एंटिना, बिजली का खंभा, गैस का चूल्हा, हाथ गाडी, तकिया, हांडी, आरी, स्कूल का बस्ता, पानी का जहाज, झूला, चिमटा, तरबूज, ऊन व सिलाई, हेलमेट, कम्प्यूटर, टैन्ट, मिक्शी, रूम कुलर, स्वीच बोर्ड, टी.वी. रिमोर्ट, टेलीविजन का मुक्त प्रतीक चिन्ह शामिल है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण! कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्...