सारंगढ

विकसित भारत संकल्प यात्रा से गांव-गांव पहुंच रही शासन की सुविधा


सारंगढ़-बिलाईगढ़, 26 दिसम्बर 2023/ जिले के तीनों विकासखंड में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस यात्रा से शासन की योजनाओं के माध्यम से दी जा रही सुविधा गांव-गांव तक पहुंच रही है। परियोजना निदेशक पंचायत हरिशंकर चौहान के मुख्य आतिथ्य में और सीईओ प्रज्ञा यादव के नेतृत्व में बरमकेला विकासखंड के ग्राम छेवारीपाली और मानिकपुर में वीबीएसवाय कार्यक्रम संपन्न हुआ। सीईओ संजू पटेल के नेतृत्व में सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम लेन्ध्रा और गाताडीह में किया गया। जहाँ लेंध्रा पंचायत व गाताडीह में भाजपा नेत्री शिव कुमारी चौहान मुख्य अतिथि थीं, देवकुमारी, लेंधरा सरपंच शशि टंडन उपस्थित थे । वहीं कार्यक्रम सारंगढ़ SDM वासु जैन भी शामिल थे।

सीईओ योगेश्वरी बर्मन के नेतृत्व में ग्राम पेंड्रावन, कोसमुंडा, गारडीह और सुरगुली में विकसित भारत संकल्प यात्रा का वाहन रथ पहुंचा, जहां जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों द्वारा शिविर लगाया गया था। जिले के नागरिकों को शिविर के माध्यम से विभागों के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत मोबाईल वैन के पहुंचने पर राष्ट्रीय आजीविका मिशन (बिहान) के स्वसहायता समूह की महिलाओं ने सुंदर रंगोली बनाकर स्वागत एवं पूजा अर्चना की। कार्यक्रम में सभी ग्रामीणों ने विकसित भारत के निर्माण के लिए शपथ ली। संकल्प रथ में लगे एलईडी से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भारत की जनता के नाम दिए गए संदेश एवं आव्हान का प्रदर्शन किया गया। विभिन्न योजनाओं से लाभार्थियों के द्वारा मेरी कहानी मेरी जुबानी अंतर्गत अपने विचारों को व्यक्त किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘‘धरती कहे पुकार के‘‘ के माध्यम से खेतों में जैविक खाद के प्रयोग का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!