सारंगढ

ग्राम पंचायत सुलोनी का पर्दाफाश,सरकार के आंखों पर झोंक रहें धूल,फर्जी बिल व्हाउचर से लाखों की निर्माण कार्य हो गए कागज में पूर्ण राशि गबन की आशंका


सारंगढ:- मूलभूत सुविधाओ के लिए बनाए गए योजना फोर्टी फाइनेंस कमीशन योजना की राशि को ग्राम पंचायत सुलोनी की सरपँच,सचिव के द्वारा फर्जी बिल सो करके 3 लाख 20 हजार की राशि का बंदरबांट करके अपने निजी स्वार्थ भून रहे है। गौरतलब हो कि ग्राम पंचायत सुलोनी में फोर्टिन फाइनेंस कमीशन योजना के तहत 4 लाख की राशि को ग्राम पंचायत में मूलभूत सुविधाओं के लिए आबंटन हुआ जिसमें 3 लाख रुपये को पुलिया निर्माण के नाम पर बिल डालकर व्हाउचर नम्बर FFC/2020-21/P/1 पर 12 जून 2020 को आहरण कर लिया गया है।

3 लाख पुलिया निर्माण

पुलिया निर्माण होने की जगह चिन्हांकित करके नीचे का ढलाई किया जा चुका है जिसमे जंगली पत्थर से बेस बनाया गया है। सात महीने बीतने के पश्चात भी आज पर्यंत तक पुलिया की कार्य कम्प्लीट नही किया गया जिससे भ्रष्टाचार की खुशबू महकती नजर आ रही है। वही पानी टंकी रिपेयरिंग के नाम पर 20 हजार की फर्जी बिल व्हाउचर डालकर गबन कर लिया गया है

20 हजार की पानी टंकी रिपेयरिंग

जबकि ग्राम पंचायत सुलोनी में 2 पानी टंकी स्थित है जिसमे किसी प्रकार की रिपेरिंग नही किया गया है। सरकार की मूलभूत योजनाओं से निर्माण कार्य न करके राशि का बंदरबांट किया गया है जिसमे जांच करना आवश्यक नजर प्रतीत होती है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण! कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्...