सारंगढ

लेंधरा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी शिव कुमारी का धुआंधार प्रचार

सारंगढ़ – भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी शिव कुमारी साधन चौहान के द्वारा आज लेंधरा क्षेत्र का दौरा किया गया। लेंधरा क्षेत्र के दर्जनों गांव में शिव कुमारी सारधन चौहान ने डोर टू डोर जनसंपर्क कर जनता से आशीर्वाद लिया। जनता ने जहां दिल खोलकर आशीर्वाद दिया तो वही कार्यकर्ताओं में भी ऊर्जा का संचार हुआ। गौरतलब है कि शिव कुमारी साऱधन चौहान पिछले लगातार 6 दिनों से बरमकेला लेंधरा क्षेत्र में धुआंधार जनसंपर्क कर रही है और गली-गली गांव गांव में जनता का आशीर्वाद ले रही है। शिव कुमारी के जनसंपर्क के दौरान बरमकेला और लेंधरा क्षेत्र के सभी वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता व पदाधिकारी उनके साथ उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के संदर्भ में जो संकल्प पत्र जारी किया गया है उक्त संकल्प पत्र के वायदों को लेकर शिवकुमारी साधन चौहान गली गली व गांव गांव जाकर ग्राम वासियों से क्षेत्र वासियों से अंचल वासियों से आशीर्वाद ले रही है। गौरतलतब है कि संकल्प पत्र में सबसे महत्वपूर्ण बिंदु महतारी वंदन योजना है इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आने पर समस्त विवाहित महिलाओं को 12000 रुपए प्रतिवर्ष की वित्तीय सहायता सरकार के द्वारा की जावेगी वही किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि 1 एकड़ मैं 21 क्विंटल धान की खरीदी होगी वहीं उक्त खरीदी 3100 रुपए प्रति क्विंटल के दर पर होगी इसके साथ-साथ सत्र 2016-17 और 17-18 के बकाया बोनस की राशि 300 रुपये प्रति क्विंटल भी भाजपा सरकार आगामी 25 दिसंबर सुशासन दिवस के अवसर पर किसानों को प्रदान करेगी। महिलाओं के लिए घोषणा पत्र में विशेष योजना का लाभ देते हुए यह भी उल्लेख किया गया है कि गरीब महिलाओं को मात्र ₹500 में गैस सिलेंडर भी उपलब्ध कराया जाएगा। कुल मिलाकर घोषणा पत्र के बाद भाजपा के पक्ष में माहौल बदलने लगा है एवं जनता खुलकर आशीर्वाद देने लगी है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!