सारंगढ

चावल को खराब फटा बरदाना में रखने पर चावल हो रहे खराब,,दर्जनों अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं या मुंह में भरा है मलाई,जिसकी स्वाद से फटा हुआ बोरा नहीं पड़ रहा दिखाई!

सारंगढ़:-सारंगढ़ विकास खंड में लगभग 133 शासकीय उचित मूल्य की दुकाने संचालित है जहा की हालत एक फटे ढोल की तरह है जिसे कितना भी बजाय जाए आवाज़ नहीं आयेगा उसी तर्ज पर कितना भी भरपाई कर नहीं पाएगा ,क्योंकि यह हर महीने घाटे का सौदा पीडीएस संचालक को उठानी पड़ती है अधिकांश पीडीएस मे हर महीने 4 से 5 क्विंटल चावल का हो रहा है नुकसान आखिर कैसे, कौन है इसका जिम्मेदार,किस वजह से हो रही लाखो का नुकसान, इसे लाचारी कहे या लापरवाही गलती किसी और कि भुगतना किसी और को पड़ रहा है

सैकड़ों फटे बरदाने में चावल भरकर गोदाम में भरे जा रहे है

सारंगढ़ परिक्षेत्र की लाखो परिवार को शासकीय उचित मूल्य दुकान से चावल वितरण कर हितग्रहियों को लाभ दिया जाता है जहा लाभ हानि की इस खेल में जनता को तो लाभ मिल रहा है लेकिन हानि पीडीएस संचालक के सीर पर लाद रहे है हर महीने लगभग 350 से 400 बोरी चावल भरकर पीडीएस मे भेजा जाता है जिसमे से लगभग 100 से अधिक बोरी पूरी तरह से फट चुका है बोरी की हालत इतना खराब है कि जगह जगह फटे हुए है चावल डालते ही फटे हुए जगहों से नीचे गिरकर बर्बाद होता जा रहा है जिसका नुकसान संचालक को उठाना पड़ रहा है जगह जगह फटे पुराने के साथ दरारें पड़ चुका है जिसे लोड अनलोड करते समय और फटता जा रहा है और सबसे बड़ी बात आज भी वही वर्षो पहले बने बरदाने का इस्तेमाल आज भी किया जा रहा है 4 से 5 साल पुराना बरदाना मे आज भी चावल भरा जा रहा है दाना दाना उठा कर हितग्रहियों को बाटने के लिए मजबूर है विक्रेता ,

आखिर फटा ,खराब बरदाना की जिम्मेदारी किसकी है, अधिकारी क्यों अपनी आंखो मे अंधेरा का चश्मा लगाए बैठे है,

दर्जनों अधिकारी चुप्पी साधे बैठे है या मुंह में भरा है मलाई,जिसकी स्वाद से फटा हुआ बोरा नहीं पड़ रहा दिखाई

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!