सारंगढ

केड़ार,मचगोढ़ा,भेड़वन,गोड़म,बंजारी,सुलोनी सहित कई जगहों पर फल फूल रहा अवैध ईंटों का कारोबार,नहीं हो रही कार्रवाई।

सारंगढ़ बिलाईगढ़: सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय सहित नगर के चारों ओर अवैध ईंट भट्टों का कारोबार जोरों पर है। ईंट भट्ठा संचालक शासन के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बिना लाइसेंस के कई ईंट भट्टे संचालित हो रहे हैं। ईंट भट्ठों के संचालक मोटी रकम कमाई कर रहे हैं। इससे शासन प्रशासन को लाखों रुपये की राजस्व क्षति हो रही है। जिले में ईट भट्टे के कारोबार करने की होड़ मची हुई है।

जबकि शासन के निर्देशानुसार ईंट भट्टे लगाने के लिए बाकायदा शासन से अनुमति की आवश्यकता है मगर अनुमति नहीं ली जाती ।ईट भट्टों में लकड़ी और कंडे का उपयोग न कर चिमनी और कोयले से इन्हें पकाया जाता है। दर्जनों ईट भट्टे नियम विरूद्ध संचालित हो रहे हैं।

सारंगढ़ विकाशखण्ड अंतर्गत रापागुला,रामभांठा,केड़ार,भेड़वन, गोड़म, बंजारी, मचगोढ़ा,जसरा, सुलोनी, गोड़ीहारी,पचपेड़ी, डुमरडीह,और अन्य जगहों में प्रशासन की नाक के नीचे अवैध ईंट भट्ठों का संचालन किया जा रहा है और राजस्व और खनिज विभाग के अधिकारी मूक दर्शक बने बैठे हैं। यहां के लोगों का कहना है कि उनकी मिली भगत से अवैध ईंट भट्ठे संचालित हो रहे हैं।

बाहर क्षेत्र से आये लाल ईंट का धंधा करने रमेश प्रजापति

मचगोढ़ा में संचालीत ईंट भट्ठा से गांव के लोगों क़ो काफ़ी परेशानियों का सामना करना है, वहां के लोगों का कहना है कि ईंट भट्ठा से निकले प्रदूषित धुँआ से  मचगोढ़ा गांव के साथ साथ क्षेत्र के वातावरण पूरी तरह से प्रदूषित हों रहा है, जिसके वजह से गांव के लोगो क़ो सांस लेने में मुश्किल हों रहा है कई लोग इससे वजह से अस्थमा शिकार भी हों चुके है! बाहर से आये व्यक्ति रमेश प्रजापति के द्वारा अवैध लाल ईंट भट्ठा का संचालन किया जा रहा है। रमेश प्रजापति लाल ईंट का धंधा करने के लिए ही मचगोढ़ा गांव में अपना जमावड़ा कर लिया है। रमेश प्रजापति क़ो यहाँ लाल ईंट भट्ठा का धंधा करते 8से 9वर्ष हों गया। इसके वजह से गांव में शुद्ध हवा लेने के लिए यहाँ लोग वंचित है।

अवैध लाल ईंट का दाम 8500

अवैध लाल ईंट भट्ठे वाले मन चाहे दाम पर ईंट कि बिक्री कर रहें है क्षेत्र के जनता क़ो, मानो एक प्रकार लूटने का काम कर रहें है। मन चाहे दामों पर प्रति ट्रेक्टर 8500 रूपये के दर से लाल ईंट बेचा जा रहा और ट्रेक्टर का किराया अलग से यह 8500 रूपये सिर्फ ईंट का है। मनचले दामों में ईंट का सौदा कर, ईंट का धंधा करने वाले व्यक्ति मोटी कमाई का जरिया बना लिए है। वही हम फ्लाइएस ईंट का बात करे तो उनका दाम लगभग 5500 रूपये है।
सुनोली,मचगोड़ा, गोड़ीहारी,पचपेड़ी, रामभाठा, केडार,भेड़वन, बंजारी,गोड़म अन्य जगहों पर ईंट के नाम से लूट मचा रखे है।

आज तक नहीं हुई ठोस पहल

प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आज तक इन अवैध कारोबारियों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई नहीं हुई। इससे अवैध ईंट बनाने वालों के हौसले बुलंद हैं। कभी कभार छोटी मोटी कार्रवाई होती है मगर बड़े पैमाने पर ईंटों का कारोबार करने वालों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से प्रतिवर्ष ईंट भट्टा संचालकों की संख्या बढ़ती जा रही है। कई ठेकेदारों द्वारा एक जगह की अनुमति लेने के बाद कई जगहों पर ईंट भट्ठा संचालित किया जाता है। ऐसे ईंट भट्ठों को बंद कराने में खनिज व राजस्व विभाग के अधिकारी अक्षम साबित हो रहे हैं।

इन अवैध ईटों को पकाने के लिए अधिकांश जगहों पर अवैध कोयला खरीदी कर इसका उपयोग ईट भट्टा संचालकों द्वारा किया जाता है। साथ ही कई जगहों पर बड़े-बड़े वृक्षों की भी बलि चढ़ा दी जाती है। जिससे सीधा वातावरण क़ो प्रभाव पड़ ऱहा रहा।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भी प्रशासन नहीं करवा पा रहा है नियम का पालन

पर्यावरण संरक्षण के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर लाल ईटों पर 2012-13 में प्रतिबंध लगाया गया है। 13 सालों बाद भी प्रतिबंध का जिले में कोई असर नहीं है तथा धड़ल्ले से अवैध रूप से लाल ईटों का निर्माण चल रहा है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण! कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्...