सारंगढ

एक सूत्रीय मांग पर अनिश्चित कालीन काम बंद-कलम बन्द हड़ताल!

मांग पूरा न होने पर सचिव खगेश्वर प्रसाद यादव ने जारी किया आत्मदाह का फरमान!

खगेश्वर यादव सचिव

सारंगढ़ जनपद पंचायत के समस्त सचिव और रोजगार सहायक अपना कलम रखकर आज 26 दिनों से हड़ताल पर ततपर रहकर क्रमिक भूख हड़ताल भी कर रहे है। सचिव संघ का एक सूत्रीय मांग है जो कि परीवीक्षा अवधि 2 वर्ष पूर्ण होने के पश्चात शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाए जिसमे अभी तक शासन प्रशासन के द्वारा किसी प्रकार का आस्वाशन नही दिया गया । पंचायत सचिव संघ का यह एक सूत्रीय मांग काफी दिनों से हड़ताल पर रहने के बावजूद पूरा ना होने पर सचिव खगेश्वर प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री के नाम एक लेटर भेजकर डाक के माध्यम से अपनी पीड़ा और अपनी आत्मदाह करने की फरमान जारी किया है।

कामता अम्बेडकर ,सचिव संघ जिला अध्यक्ष,

जिसमें उन्होंने लिखा है- कि मैं खगेश्वर यादव पिता श्री बलभद्र यादव उम्र 60 वर्ष ग्राम कोतरी ग्राम पंचायत सचिव ग्राम आमलीडीपा जनपद पंचायत सारंगढ़, जिला-रायगढ़, (छ.ग.) में कार्यरत हूं जो कि प्रांतीय सचिव संघ के आवाहन पर एक सूत्रीय मांग पर परीवीक्षा अवधि (2 वर्ष) पूर्ण पश्चात शासकीय कर्मचारी घोषित किया जावे। अन्यथा मेरे द्वारा दिनांक 27 / 01 / 2021 दिन बुधवार को मेरे द्वारा पूर्ण होश हवास में माननीय मुख्यमंत्री निवास रायपुर के सामने आत्मदाह करूंगा। जिसके जिम्मेदार मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन होंगे।

प्रतिलिपि के रूप में उन्होंने मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन, प्रमुख सचिव एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग छत्तीसगढ़, प्रांत अध्यक्ष ग्राम पंचायत सचिव संघ रायपुर, कलेक्टर रायगढ़, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायगढ़, पुलिस अधीक्षक जिला रायगढ़, थाना प्रभारी सारंगढ़, एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सारंगढ़ को दिया है।

कामता अम्बेडकर ,सचिव संघ जिला अध्यक्ष,


अब देखना लाजिमी है कि क्या सचिव की आत्मदाह करने में मजबूर होगा कि शासन के द्वारा मांग पूरी कर राहत दिया जाता है।

सचिव संगठन सारंगढ़

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!