सारंगढ

धान खरीदी और भुगतान प्रक्रिया को गंभीरता से जांच करें, अनियमितता पाए जाने पर होगी एफ आई आर – कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी,

कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व, खाद्य, सहकारिता और अपेक्स बैंक के अधिकारियों का बैठक संपन्न

जिले के 64 धान खरीदी केन्द्रों में हुई एक लाख 2 हजार 192 क्विंटल धान खरीदी

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 22 नवंबर 2023/कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में धान खरीदी और भुगतान के संबंध में बैठक ली। इस बैठक में सारंगढ़ एसडीएम मोनिका वर्मा, डिप्टी कलेक्टर टी.आर. महेश्वरी, खाद्य अधिकारी चित्रकांत धु्रव, सहायक पंजीयक सहकारिता व्यास नारायण साहू, तहसीलदार नेत्रप्रभा सिदार, नायब तहसीलदार रूपाली मेश्राम, अपेक्स बैंक और खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने सहकारी प्राथमिक समितियों में किसानों द्वारा किए गए पूर्व पंजीयन और आगामी पंजीयन में दर्ज ‘‘भूमि स्वामी और संलग्न सदस्यों की जांच’’ करने के लिए संबंधित तहसीलदार और सहकारिता पंजीयक को गहनता से जांच करने और संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध विधि सम्मत एफआईआर या जुर्माना आदि की कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर सहायक पंजीयक श्री साहू ने जानकारी दिया कि जिले में अब तक 64 धान खरीदी केन्द्र प्रारंभ किए गए हैं, जिनमें 3026 किसानों द्वारा कुल एक लाख दो हजार 192 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। उल्लेखनीय है कि संयुक्त खाता में जमीन दर्ज होने पर धान खरीदी भुगतान राशि पंजीयन में दर्ज व्यक्ति के बैंक खाता में आता है और पारिवारिक सदस्यों के मध्य समान या बराबर बंटवारा नहीं किए जाने की स्थिति में विवाद की स्थिति निर्मित होती है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण! कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्...