सारंगढ

सारंगढ़ में बिना लाइसेंस चल रहे सहयोग ब्लड सेंटर पर बड़ी कार्रवाई,सामग्री जब्त; न्यायालय में प्रस्तुत होगा मामला।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ |30 जुलाई 2026 / सारंगढ़ स्थित ‘सहयोग ब्लड सेंटर’ में बिना आवश्यक निर्माण लाइसेंस के ब्लड कंपोनेंट्स का निर्माण और बिक्री किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) मुंबई और खाद्य एवं औषधि प्रशासन रायगढ़ की संयुक्त टीम ने गत बुधवार को केंद्र पर औचक छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की।

निरीक्षण में मिलीं गंभीर अनियमितताएं

जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि ब्लड सेंटर बिना मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस के ही संचालित हो रहा था। प्रथम दृष्टया नियमविरुद्ध गतिविधियां पाए जाने पर संयुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर मौजूद संबंधित सामग्री और दस्तावेजों को जब्त कर लिया।

सहायक औषधि नियंत्रक के अनुसार, यह कार्रवाई ‘औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945’ के तहत की गई है। फिलहाल जब्त रिकॉर्ड्स और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की गहन जांच जारी है।

जांच पूरी होते ही कोर्ट में दायर होगा केस

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि विस्तृत जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी आवश्यक साक्ष्यों के साथ मामला माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। यदि नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की चेतावनी: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

जिला प्रशासन ने आम जनता के स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनियमिता पर सख्त रुख अपनाया है। प्रशासन का कहना है कि जिले में संचालित सभी स्वास्थ्य संस्थानों, ब्लड बैंकों और औषधि प्रतिष्ठानों की नियमित निगरानी की जाएगी। नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा एवं सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!