सारंगढ

मनमोहन सिंह राजपूत तीसरी बार रायगढ़ जिलाध्यक्ष नियुक्त, श्रमजीवी पत्रकार संघ में हर्ष।

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने मनमोहन सिंह राजपूत को लगातार तीसरी बार रायगढ़ जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से संगठन में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। उनकी पुनः नियुक्ति को संगठन के प्रति समर्पण, सक्रिय भूमिका और पत्रकार हितों के लिए किए गए कार्यों की स्वीकृति के रूप में देखा जा रहा है।

नियुक्ति पर श्री राजपूत ने संगठन के प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविंद अवस्थी, प्रदेश महासचिव श्री विश्वदीपक राई सहित संपूर्ण प्रदेश नेतृत्व एवं संगठन का धन्यवाद करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन्हें सौंपा है, वह उनके लिए प्रेरणादायी है।

उन्होंने आश्वस्त किया कि वे रायगढ़ जिले के पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान के लिए निरंतर संघर्षरत रहेंगे तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

इस अवसर पर संगठन के सदस्यों और पत्रकार साथियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके कार्यकाल के सफल एवं प्रभावी होने की कामना की।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!