सारंगढ

मनोज को दादा जी की सेवा करने की सजा मिली, सामाजिक बहिष्कार।

सारंगढ़ –  समाज के लोगो ने अपने ही समाज के ग्रामीण को किया सामाजिक बहिष्कार और किसी ने साथ दिया तो उसे भी जुर्माना लगाया गया आज भी समाज में सामाजिक बहिष्कार की प्रथा चल रही है ऐसे ही एक मामला सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के मुख्यालय से महज 5 से 7 किलो मीटर दूर गांव कटेली है जहा एक जायसवाल परिवार को सामाजिक रूप से बहिष्कृत कर दिया है दरसल मामला जमीन विवाद को लेकर है और विवाद ऐसा की एक परिवार ने अपने ही परिवार वंशज को सामाजिक रूप से बहिष्कृत कर दिया पीड़ित ने सारंगढ़ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है मिली जानकारी अनुसार मनोज जायसवाल पिता फिरत राम जायसवाल को उनके दादा जी स्वर्गीय संतराम जायसवाल को उनके बेटे रामलाल जायसवाल ने अनेक प्रकार से दुर्व्यवहार किया और उनका बुढ़ापे में भरण पोषण तक नही किया तो उनके पोते मनोज ने सेवा भाव से उनकी सेवा की थी उसी सेवा भाव और दादा जी के प्रति लगाव से उनके दादा जी संतराम ने 0.5780 हेक्टेयर भूमि अपने पोते के नाम किया था और उनके देहांत के बाद  उसे अब लेने के लिए उनके ही बड़े पापा रामलाल जायसवाल अनेक प्रकार से यातनाएं के साथ प्रताड़ित करने लगे और हिस्सा मागने लगे दोनो परिवार के बीच आपसी समझौता में दादा के ऊपर लगभग 11 लाख रूपये किए खर्च का आधा पैसा 550000 रूपये देने पर जमीन का भी बटवारा आधा करने को लेकर सुलह हुआ था लेकीन गांव के ही सूरित राम साहू, सोनसाय साहू, महादेव साहू, गुरुदलाल पटेल के बहकावे में आकर खर्चा देने से इंकार कर दिया फिर सुलह करने ग्राम पंचायत की बैठक हुई और लगातार 7 से 8 बार पंचायत बैठक बुलाया गया बकायदा बैठक कर पीड़ित से 5 हजार जुर्बाना भी लिया गया और जमीन का बटवारा देने के लिए दबाव बनाया गया और कहा की आधा हिस्सा जमीन रामलाल जायसवाल के नाम कर दो और  50 हजार ले लो लेकीन जब पीड़ित ने बात नही मानी तो अंतिम बैठक कर मनोज जायसवाल और उनके परिवार को समाजिक रूप से बहिष्कृत कर दिया गया और यह भी तय कर दिया गया की समाज में फिर से शामिल होना है तो 2 लाख रूपये जुर्माना देने होंगे तभी उन्हें फिर से शामिल किया जाएगा उसके बाद लोगो ने उनके घर आना जाना बंद कर दिया गया एक बार एक ट्रैक्टर मालिक सागर साहू ने उनका खेत जोताई किया तो उसे भी 2500 रूपये जुर्माना लगाया गया यहां तक कि गांव में नवरात्रि पूजा हुई तो उन्हे समाज से बहिष्कृत है कहके प्रसाद देने से भी इंकार कर दिया इतना ही नही समाजिक बहिष्कार कर इस हद तक प्रताडित किया गया की उनके बहन के लिए आने वाले रिश्ते तक को मना किया गया बताया जाता है की पूर्व में भी इसी तरह कई परिवार को समाजिक बहिष्कार किया जा चुका है और अंत में जब पीड़ित मनोज जायसवाल थक गया तो उन्होंने सारंगढ़ बिलाईगढ जिले की पुलिस अधीक्षक ( एसपी) कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई है अब देखना यह होगा कि समाजिक बहिष्कार जैसे मामले को गंभीरता से लिया जाता है जिस पर पुलिस अभी जांच कर रही जांच के बाद किया कार्यवाही की जाती है ये जांच के बाद ही पता चलेगा पुलिस के साथ पीड़ित ने मीडिया से भी लगाई न्याय की गुहार

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!