सारंगढ

खनिज विभाग मस्त-जनता त्रस्त..!ओवरलोड गाड़ियां सड़कों की ले रही जान…खनिज विभाग के अधिकारीयों को नही है संज्ञान….अमित शुक्ला और विवेक पाटले पर टिकी सबकी निगाहें….

रायगढ़/सारंगढ़। पूरे छत्तीसगढ़ में रायगढ़ जिला उद्योग और खनिज संपदा के लिए जानी जाती है। खनिज संपदा /गौण खनिज के लिए प्रशिद्ध गुडेली-टीमरलगा और कटंगपाली क्षेत्र में बेतरबी से हो रहा खनन और अवैध परिवहन किसी से छिपी नही है।

ओड़िसा बॉर्डर और अन्य जिला की तटस्थ सीमा में लगे कटंगपाली/सारंगढ़ क्षेत्र में आम जनता का जीना मुहाल हो गया है। इस पर आज कुछ ग्रामीणों ने मीडिया के माध्यम से पुलिस को मौखिक शिकायत भी कराई है।

ओवरलोड गाड़ी से सड़कों का हालत पस्त, तेज रफ़्तार ले रही जान-

ओवरलोड गाड़ियों और उसमें तेज रफ्तार मानो नीम के ऊपर करेले का लेप के समान है। ओवरलोड गाड़ियों से जिस प्रकार से सड़क की दुर्दशा हो रही है उसके कहने ही क्या। ऊपर से डंपर चालकों के तेज रफ्तार से आये दिन कोई न कोई नागरिक अकारण काल के गाल में समा जा रहा है। जिससे जनप्रतिनिधियों में रोष उतपन्न होना लाज़मी है, लेकिन पैसों के दम में सभी अधिकारियों के आंखों में पट्टी सी बांध दी गयी है। आम जनता की सुनता भी कौन है, पर्यावरण विभाग और खनिज विभाग को मलाई खाने से फुर्सत मिले तभी शासकीय सड़क और आम जनता की सुध लेने में इंटरेस्ट लेंगे..?

एक दो कार्यवाही करके खुद की तारीफें छपवाने में माहिर हैं खनिज विभाग के अधिकारी..!

सूत्रों की मानें तो रायगढ़ जिले में सबसे ज्यादा मलाई खनिज विभाग के हाथ मे ही होता है। इस विभाग में अधिकारी लाखो खर्च करके अपना तबादला रायगढ़ कराने की जुगाड़ में रहते हैं। एक दो कार्यवाही करके खुद को हीरो साबित करने में कोई कसर नही छोड़ने वाले खनिज विभाग के बारे एक कहावत पूरे क्षेत्र में प्रशिद्ध है की जिस क्रशर से मोटी चढ़ोत्तरी न मिले उस क्रशर को किसी भी प्रकार से कमी निकाल कर सील कर दिया जाये। जब भेंट मन माफ़िक मिल जाये तो महज हफ्ता-पंद्रह दिन में तत्काल पुनः खोलने की स्वीकृति भी मिल जाती है। और जो क्रशर वाले खनिज विभाग के अधिकारियों की बात न मानें उन बेचारों का क्रशर तत्काल सील कर दिया जाता है, भले ही मापदंड में उनका क्रशर भेट चढ़ाने वाले खुले क्रशर से बेहतर क्यों न हो। इस बात में अगर थोड़ी भी सच्चाई है तो एक बार संवेदनशील कलेक्टर भीम सिंह को संज्ञान में लेकर जांच करनी चाहिए। अगर इस बात में सच्चाई सामने आती है तो ऐसे सरकारी नुमाइंदों पर तत्काल कड़ी से कड़ी कार्यवाही भी करनी चाहिये।

बड़े और राजनीतिक पकड़ वाले मालिकों की गाड़ी पर कार्यवाही में फूलते हैं हाथ-पांव..!

एक तरफ छोटे उद्योगों पर काल बनकर टूटने वाला खनिज विभाग जो गरीब किसान के रेत से भरे ट्रैक्टर को पकड़ कर पेपरबाजी कराकर खुद को सुपर-हीरो साबित करने में कोई कसर नही छोड़ता , वहीं जब बात पहुँचवालों की गाड़ियों पर कार्यवाही की होती है तो खनिज विभाग के अधिकारियों को मानो सांप-सूंघ जाता है। इसके दो कारण जान पड़ते हैं-पहला या तो उन मालिको से उन्हें बकायदा चढ़ोत्तरी पहुंचती होगी या दूसरा राजनीतिक पहुंच पर कार्यवाही का भय होगा ? और भय हो भी क्यों न कौन खनिज अधिकारी भला रायगढ़ छोड़ना चाहे..?
किसी भी क्रशर को चाहें हम सील कर सकते हैं समझने वाले अधिकारियों को अब समझना होगा कि वो जनता हित मे कर्मचारी है, और जनता का नुकसान कराकर कुछ चहेतों को बेजा लाभ दिलाना उनके लिए हितकर नही होगा। क्यूंकि हर मीडिया एकतरफा न्यूज़ नही बनाता, कुछ सिक्के के दूसरे पहलू को भी उजागर करने में विश्वास रखते हैं।

खनिज अधिकारी शर्मा को नही है जनता और मीडिया की परवाह

सड़क दुर्दशा, ओवरलोड और तेज रफ़्तार की शिकायत पर आधा दर्जन बार फोन करने पर खनिज अधिकारी शर्मा फोन उठाना भी मुनासिब नही समझते। उल्टा ट्रू-कालर में मीडिया लिखा देख नम्बर को ब्लॉक करना बेहतरी समझते हैं। ऐसे अधिकारियों की वजह से ही आम-जनता का सरकारी कर्मचारियों से भरोसा उठने लगता है। जब मीडिया से बात करना मुनासिब नही समझने वाले शर्मा जनता की शिकायत को किस तरह से लेते होंगे आप समझ सकते हैं।

तेज तर्रार विवेक पाटले और दबंग अमित शुक्ला उम्मीद की अंतिम किरण-

खनिज विभाग द्वारा हो रही पक्षपातपूर्ण कार्यवाही अब किसी से छिपी नही है। एक तरफ कुछ क्रशरों पर कार्यवाही तो दूजा कुछ को अभयदान मिल रहा है। लेकिन दोनों हालत में पीसा रहे हैं सड़क और आम नागरिक। सड़को की दुर्दशा और रफ़्तार के सौदागरों पर अब कानूनी शिकंजा की शख्त जरूरत आन पड़ी है। अब टीआई विवेक पाटले और अमित शुक्ला को ओवरलोड,तेज रफ़्तार गाड़ियों और राजनीतिक पहुंच वाले अमानक क्रशरों पर कार्यवाही की जरूरत आन पड़ी है। सरिया थाना प्रभारी विवेक पाटले पाटले को अपने वर्तमान थानाक्षेत्र में वही पुलिसिया अंदाज में वापिस आना पड़ेगा जैसे उनको छाल और रायगढ़ में जाना जाता था। और अमित शुक्ला जी को भी शराब,जुआ के साथ अब सड़क और पर्यावरण के दुश्मनों को कानून की क-ख-ग सिखानी पड़ेगी।।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण! कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्...