सारंगढ

अखंड नवधा रामायण समागम में शामिल हुई विधायक उत्तरी जांगड़े

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – कोसीर अंचल में कार्तिक  मास में जगह-जगह अखंड नवधा रामायण श्रीमद् भागवत कथा आयोजन की भक्तिमय बयार बह रही है और चारों तरफ प्रभु श्री राम की जय जयकारा गूंज रही है इसी कड़ी में महानदी तट ग्राम भद्रा में भव्य अखंड नवधा रामायण का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिदिन प्रभु श्री राम जी की कथा सुनाई जा रही है और अलग-अलग कलाकार प्रस्तुति दे रहे हैं इसी कड़ी में विधायक श्रीमती उतरी जांगड़े ,विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े,विष्णु चंद्रा ब्लाक अध्यक्ष
प्रतिनिधि,श्रीमती प्रतिमा विनोद मल्होत्रा सरपंच,पूर्व जनपद सदस्य छेदु राम साहू, पूर्व सरपंच यादराम महिलाने,डूग राम महिलाने ,अशोक वर्मा पूर्व जनपद सदस्य,भुवन महिलाने, विजय भारद्वाज पत्रकार रामनारायणमहिलाने ,पुकराम
रत्नाकर,कामेश लहरे,सनत चंद्रा ,रोहित रत्नाकर ,सुभाष महिलाने, अमित महिलाने ,मीना जोलहे पंच, सोनसाय महिलाने , पोसराम महिलाने ,संतोष भारती ,देव जोलहे , कुसुम बंजारे ,व्यास पंडित श्री एनाराम महिलाने बरत राम महिलाने ,खेम मल्होत्रा , बोधराम रत्नाकर उप सरपंच,शोभा बंजारे भी शामिल हुए जहाँ सर्वप्रथम आयोजन परिवार व ग्राम वासियों ने समस्त अतिथियां का अभूतपूर्व स्वागत किया तत्पश्चात विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े व सभी अतिथियों ने प्रभु श्री राम जी की पूजा अर्चना कर समस्त ग्राम व क्षेत्र वासियों की मंगल कामना की अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक उतरी जांगड़े ने कहा कि आपके गांव में प्रतिवर्ष भव्य अखंड नवधा रामायण आयोजित की जाती है जो खुशी की बात है प्रभु श्री राम जी के कथा सुनने से मन को शांति मिलती है साथ ही सभी इकट्ठा होकर कथा सुन पूण्य के भागी बनते हैं साथ ही गांव में भक्तिमय  माहौल रहती है ऐसे आयोजन होने से समाज में आपसी भाईचारा बना रहता है आप सब ने वृहद आयोजन किया इसके लिए बधाई के पात्र है आप सब की मनोकामना प्रभु श्री राम अवश्य पूर्ण करेंगे मैं ऐसी कामना करती हूं।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!