सारंगढ

मुड़पार छोटे – चेक डेम में अनियमितता, तकनीकी सहायक के संरक्षण में हो रहा महा धांधली!

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – सारंगढ़ जनपद अंतर्गत बड़े पैमाने पर घटिया निर्माण व सरपंच की मनमानी सामने आई है यहां मनरेगा के कार्य को मजदूरों से कराना चाहिए था उसे जेसीबी मशीन से करवा दिया गया । ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए सरकार द्वारा करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, ताकि गांवों में जल संरक्षण, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा सके। लेकिन कई जगहों पर इन योजनाओं के क्रियान्वयन में गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक ताज़ा मामला सामने आया है ग्राम पंचायत मुड़पार छोटे का, जहां चेक डेम निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार ग्राम मुड़पार छोटे में लगभग 14 लाख 67 हजार रुपये की लागत से चेक डेम का निर्माण कराया जा रहा है। यह कार्य महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत स्वीकृत बताया जा रहा है। लेकिन स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि इस निर्माण कार्य में पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा भारी अनियमितताएं की जा रही हैं और नियमों को खुलेआम दरकिनार किया जा रहा है। चेक डेम निर्माण सी सी कांक्रिट से बनाया जाना है जिसमें भारी मात्रा में खड़े करने वाले दिवाल के बीच में जीरा डस्ट डाला जा रहा, जिससे की सीमेंट गिट्टी (सीसी )कम मात्रा में खपत हो सके, और सरपंच सचिव, तकनीकी सहायक को आर्थिक लाभ मील सके!

मनरेगा योजना का मुख्य उद्देश्य गांव के जरूरतमंद मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराना होता है। इस योजना के तहत अधिकतर काम श्रम आधारित होने चाहिए, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीणों को रोजगार मिल सके। लेकिन मुड़पार छोटे में चल रहे चेक डेम निर्माण कार्य में मजदूरों की जगह जेसीबी मशीन का उपयोग किया गया। जहां मजदूरों को काम नहीं मिल पा रहा है, वहीं योजना के मूल उद्देश्य पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जेसीबी मशीन से तेजी से खुदाई और निर्माण कराया जा रहा है, जबकि कागजों में मजदूरों की उपस्थिति और भुगतान दिखाया जा रहा है। यदि ऐसा हुआ तो यह मनरेगा नियमों का गंभीर उल्लंघन होगा और सरकारी धन के दुरुपयोग की संभावना भी बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने नाम सामने नही लाने के शर्त पर इस पूरे मामले को मिडिया कर्मीयों को बताया और न्यूज़ के माध्यम से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

निर्माण कार्य में तकनीकी मानकों का भी पालन नहीं किया जा रहा है। ऐसा इस लिए हो रहा है क्योंकि कार्य स्थल पर तकनीकी सहायक अनुपस्थित रहता है, ज़ब तकनीकी सहायक मुकेश सुमन को चेक डेम निर्माण में अनियमितता को अवगत कराने के लिए सपर्क किया गया तो मोबाइल बंद रखा था, उसके बाद तकनिकी सहायक से संपर्क करने के लिए कार्यालय पंहुचा गया, वहां भी तकनीकी सहायक मोबाइल बंद कर नदारत मिले। कहीं न कहीं इन भ्रष्टाचार करने वाले सरपंच का हौसला बुलंद तब होता है ज़ब ऐसे भ्रस्ट कर्मचारीयों का इनके ऊपर हाथ रहता है

सरपंच की मनमानी

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि पंचायत प्रतिनिधि द्वारा कार्य में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। न तो कार्य स्थल पर सही तरीके से सूचना पट्ट लगाया गया है और न ही मजदूरों की उपस्थिति को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी दी जा रही है। इससे लोगों में संदेह और भी बढ़ गया है कि कहीं विकास कार्यों की आड़ में बड़े पैमाने पर आर्थिक गड़बड़ी तो नहीं की जा रही। गांव में इस प्रकार घटिया निर्माण कर मनमानी बरती जा रही है। जिसके कारण तकनीकी सहायक कार्य स्थल से नदारत रहते है। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या वास्तव में इस निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाती है या नहीं। फिलहाल मुड़पार गांव के लोग इस मामले में पारदर्शिता और न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

ज़ब इस सम्बन्ध में सरपंच मुड़पार छोटे को बोला गया तो उनका कहना था की अभी खबर प्रकाशित मत किए रहना कह कर बोला गया।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!