सारंगढ

नगरपालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे ने सफाई कर्मचारियों को साड़ी और टी-शर्ट बांट कर किया प्रोत्साहित….

सारंगढ़:- एक कहावत है कि वक्त चाहे अच्छा हो या बुरा बदलता जरूर है, और यही समय की खाशियत भी है। भले ही बात कहावत वाली हो लेकिन आज सारंगढ़ में हकीकत मालूम होती है। कल तक नगरपालिका में जिन सफाई सफ़ाई कर्मचारियों को महज मजदूर समझ कर डांट-फटकार, गाली-गलौच, से लेकर महिला कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार की शिकायत सारंगढ़ में सुनाई देती थी आज उन्ही कर्मचारियों की स्वागत औऱ सम्मान की बात सामने आ रही है। फर्क साफ है…

मतदाता दिवस के दिन 25 जनवरी को नगरपालिका के सफाईकर्मियों द्वारा मीडिया को सूचित किया गया कि सभी सफाई कर्मचारियों को कार्यालय में बुलाया गया है जिससे उनमें डर का माहौल व्याप्त है। सफाई कर्मचारियों की बात सुनकर नव निर्वाचित पदाधिकारियों के रवैये से रूबरू होने हमारी टीम ने नगरपालिका का रूख़ किया सभी कर्मचारी भय और उत्साह से सराबोर हो नगरपालिका के समक्ष उपस्थित होकर सारंगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे और अरुण मालाकर के उद्बोधन का इंतज़ार कर रहे थे। तभी नगरपालिका अध्यक्ष सोनी बंजारे, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार, वरिष्ट कांग्रेस पदाधिकारी सूरज तिवारी, प्रशिद्ध समाजसेवी अजय बंजारे, शुभम बाजपेई समेत अन्य पार्षद नगरपालिका अधिकारियों के साथ कर्मचारियों के समक्ष उपस्थित होकर सभी कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों हेतु आभार व्यक्त किया तथा सारंगढ़ को साफ और स्वक्ष रखने की बात कही।

महिलाओं को भेंट किया साड़ी औऱ पुरुषों को टी शर्ट-

नगरपालिका अध्यक्ष सोनी बंजारे , अरुण मालाकर ने महिला सफाई कर्मियों को साड़ी और पुरुष कर्मचारियों को टी शर्ट देकर उनका सम्मान किया साथ ही पीएचई विभाग के कर्मचारियों का भी सम्मान टी शर्ट देकर किया, तथा कर्मचारियों को विश्वास दिलाया गया कि नगरपालिका के सभी अधिकारी औऱ जनप्रतिनिधि हमेशा उनके दुख-सुख में साथ रहेंगे तथा किसी भी कर्मचारियों के साथ अन्याय नही होने देंगे। बस उन्हें पूरी निष्ठा के साथ सारंगढ़ कि जनता के हित में काम करना है तथा सारंगढ़ को साफ रखकर पूरे प्रदेश में एक उदाहरण प्रस्तुत करना है।

महिला कर्मचारियों ने दिया सोनी अजय बंजारे को आशीर्वाद-

महज 6 माह पहले ही महिला कर्मचारियों से बदसलूकी सहित सफाई कर्मियों से गाली-गलौच और नौकरी से निकालने की धमकी की बात पूरे नगर में आग की तरह फैली थी। नगरपालिका के कुछ ठेकेदार कर्मचारियों को मानसिक प्रताड़ित कर बर्बरता पूर्वक व्यवहार करते थे जिससे रुष्ठ होकर सभी कर्मचारियों ने ठेकेदार, और सीएमओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। सफाई कर्मचारियों की मानें तो पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ने भी अपने सफाई कर्मचारियों का साथ न देकर अधिकारी और ठेकेदार का पक्ष लिया था। और तो और सीएमओ ने काम पर न लौटने पर नौकरी से निकालने की खुलेआम धमकी भी दी थी । लेकिन कर्मचारियों ने बताया कि सोनी अजय बंजारे पहली अध्यक्ष हैं जिन्होंने महिलाओं के साथ सफाईकर्मीयों को सम्मानित किया। सफाईकर्मी महिलाओं ने मीडिया को बताया कि सोनी बंजारे,अरुण मालाकर हमारे लिए हमदर्द बनकर आये हैं और उन्हें उम्मीद है कि वो उनकी बात समझेंगे और उन्हें अब ठेकेदारों की बदसुलूकी से मुक्ति के साथ उचित सम्मान मिलेगा।

कांग्रेस सरकार में किसी गरीब कर्मचारियों के साथ नही होगा अन्याय- सोनी अजय बंजारे

नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे ने अपने सम्बोधन में कहा कि कांग्रेस सरकार में विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े, अरुण मालाकार के रहते कभी भी किसी गरीब जनता और छोटे कर्मचारियों के साथ अन्याय नही होगा। उन्होंने सभी अधिकारियों और ठेकेदारों को स्पस्ट चेतावनी भी दी कि सफाई कर्मचारियों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाये साथ ही महिला कर्मचारियों के साथ मर्यादित व्यवहार किया जाये।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!