सारंगढ

अवैध धान परिवहन पर रोकथाम के लिए लगाए ड्यूटी में लापरवाही कर्मचारी को पड़ा भारी।

अंतर्राज्जीय धान चेक पोस्ट में नदारद सचिव हुआ सस्पेंड*

कलेक्टर डॉ कन्नौजे के निर्देश पर सीईओ बर्मन ने जारी किया सस्पेंड आर्डर।

सारंगढ -बिलाईगढ़, 19 जनवरी 2026/अवैध धान परिवहन पर रोकथाम के लिए अंतर्राज्जीय चेक पोस्ट अमलीपाली विकासखण्ड बरमकेला में गिरजानंद पटेल ग्राम पंचायत सचिव की डयूटी लगाया गया था, जिसमें लापरवाही कर्मचारी को  भारी पड़ गया। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर सीईओ बर्मन ने सस्पेंड आर्डर जारी किया है।

तहसीलदार और नायब तहसीलदार बरमकेला एवं मंडी उपनिरीक्षक बरमकेला के द्वारा संयुक्त रूप से गत 21 दिसम्बर को रात्रि 11 बजे औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गिरजानंद पटेल ग्राम पंचायत सचिव अपने कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित पाये गये। 22 दिसंबर को तहसीलदार बरमकेला के द्वारा गिरजानंद पटेल को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था, जिसका जवाब गिरजानंद पटेल के द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया।

गिरजानंद पटेल ग्राम पंचायत सचिव को जिला पंचायत कार्यालय द्वारा 8 जनवरी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया, जिसमें 03 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये थे। गिरजानंद पटेल ने 12 जनवरी को कारण बताओं सूचना पत्र का उत्तर प्रस्तुत किया है, जो समाधानकारक नहीं पाया गया और उनके द्वारा अपने पदीय कर्तव्यों का निर्वहन उचित ढंग से नहीं किया गया, अपने कर्तव्य के प्रति घोर उदासीनता, लापरवाही, स्वेच्छाचारिता एवं वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना किया गया जो छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा आचरण नियम 1998 के विपरीत है। इस कारण जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन ने गिरजानंद पटेल  सचिव ग्राम पंचायत खोरिगांव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में गिरजानंद पटेल का मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत बरमकेला रहेगा और निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जौवन निर्वाह भत्ते दी जाएगी।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!