सारंगढ

भाजपा कार्यालय चंदाई में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष निखिल बानी का हुआ स्वागत, नगर पालिका चुनाव जीतने का लिया संकल्प

पहले ही दिन कांग्रेस को बड़ा झटका, खिलान सोरेंग सहित अन्य कांग्रेसी भाजपा में शामिल

सारंगढ़। जिला भाजपा कार्यालय चंदाई में सारंगढ़ नगर के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष श्री निखिल बानी का पार्टी पदाधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा जी, संभाग प्रभारी श्री रामू रोहरा, जिला प्रभारी श्री शंकर अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जगन्नाथ पाणिग्रही, नगर पालिका प्रभारी श्री रजनीश सिंह एवं जिला अध्यक्ष श्री ज्योतिलाल पटेल ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष श्री निखिल बानी का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा जन-जन तक पार्टी की विचारधारा एवं केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाने पर जोर दिया। साथ ही आगामी नगर पालिका चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

वार्ड नंबर 10 में कांग्रेस को तगड़ा झटका

जिला भाजपा कार्यालय चंदई में प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, संभाग प्रभारी रामू रोहरा, जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल तथा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल के उपस्थिति में नगर पालिका परिषद चुनाव के पहले वार्ड क्रमांक 10 जो की अनुसूचित जनजाति वर्ग के आरक्षित सीट है वहाँ से खिलन सोरेंग के साथ अन्य सैंकड़ो कार्यकर्ताओं में भाजपा प्रवेश किया है, इस वार्ड में लगातार जीतते आ रहे है कांग्रेस को भाजपा ने अचानक तगड़ा झटका दिया है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
भाजपा कार्यालय चंदाई में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष निखिल बानी का हुआ स्वागत, नगर पालिका चुनाव जीतने का ... मीडिया जगत खतरा नही, राष्ट्र की शक्ति है, मेरा निशाना सोशल मीडिया के भ्रामक साइबर वारफेयर पर था- संज... मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी, 4 जनवरी को होगा अंतिम प्रकाशन सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प