सारंगढ

कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी के निर्देश पर खनिज विभाग ने किया छापामार कार्यवाही,गुड़ेली,टिमरलगा आदि क्षेत्रों में 03 मशीन जप्त

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 29 नवंबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देश में खनिज विभाग द्वारा छापामार कार्यवाही किया गया। खनिज विभाग सारंगढ़ बिलाईगढ़ की टीम द्वारा गुड़ेली सरसरा एवं लालाधुरवा में संचालित खदानों एवं क्रेशर एरिया का आकस्मिक निरीक्षण के दौरान गुड़ेली क्षेत्र में उग्रसेन साहू निवासी गुड़ेली, नरेन्द्र पटेल निवासी टिमरलगा एवं आलोक अग्रवाल निवासी रायगढ़ (पूजा मिनरल/क्रेशर) द्वारा टाटा हिताची चौन माउंटेन कुल 03 मशीनो से अवैध उत्खनन करते पाये जाने पर मोके पर ही तीनों मशीनो को सील करते हुए जप्त कर आगामी कार्यवाही तक ग्राम कोटवार श्री त्रिलोचन पटेल गुड़ेली के सुपुर्दगी में दिया गया एवं मौके पर राजस्व विभाग के पटवारी को उत्खनन स्थल का नक्शा, खसरा, नजरी नक्शा में चिन्हांकन कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया। उक्त कार्यवाही छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं ख़ान एवं खनिज विकास आधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की जाएगी। खनि अधिकारी एच डी भारद्वाज ने बताया कि कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी के निर्देश पर अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर कार्यवाही आगे भी निरंतर किया जाएगा। निरीक्षण खनिज टीम में अनुराग नंद, अनिल नन्दे, लक्ष्मीनारायण घृतलहरे शामिल थे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!