सारंगढ

बरमकेला रोड में पिकअप पलटा : एक की मौत, 6 रायगढ़ रिफर

कलेक्टर ने घायलों से मिलकर बेहतर इलाज के लिए सीएमएचओ को निर्देश दिए

मृतक के परिवार को दी गई 25 हजार की सहायता राशि

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 16 जुलाई 2024/ सारंगढ़ जिला मुख्यालय से बरमकेला के मध्य जंगल क़े सड़क मार्ग पर मोड़ के पास एक पिकअप वाहन सीजी 13 यूडी 6326 अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें 21 व्यक्ति सवार थे। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 6 व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरमकेला से रायगढ़ रिफर किया गया है। बाकी 14 लोगो का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरमकेला में चल रहा है। कलेक्टर धर्मेश साहू ने घायलों से मिलकर बेहतर इलाज के लिए सीएमएचओ डॉ अवधेश पाणीग्राही को निर्देश दिए। एसपी पुष्कर शर्मा ने घायलों से मिलकर उनके इलाज आदि के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम सारंगढ़ अनिकेत साहू ने मृतक के परिवार को सड़क दुर्घटना में तात्कालिक सहायता राशि 25 हजार रुपए दी है। गाड़ी में सवार सभी व्यक्ति सारंगढ़ के आसपास के निवासी हैं, जो बरमकेला के किसी निर्माण स्थल में मजदूरी का काम करते थे। इस दौरान बरमकेला बीएमओ डॉ संजय पटेल, बरमकेला थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि थाना प्रभारी बरमकेला को जैसे सूचना मिला, आनन फानन में पुलिस टीम तत्काल दुर्घटना स्थल पहुंचकर सभी घायलों को राहत बचाव कार्य में जुटकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरमकेला लाया गया।


मृतक और रिफर किए गए घायलों के नाम

पिकअप वाहन पलटने से सारंगढ़ तहसील के ग्राम बड़े खर्री निवासी छबिलाल जोल्हे पिता हीरालाल जोल्हे उम्र 45 वर्ष की मृत्यु हो गई है। गंभीर रूप से घायल रया सिदार पिता छेदीलाल उम्र 20 वर्ष, ओमप्रकाश साहू पिता रामेश्वर साहू उम्र 30 वर्ष, गीता मैत्री पिता किसम मैत्री, उम्र 35 वर्ष, सीमा मुंडा पिता गणेश उम्र 20 वर्ष, राम गुलाल पिता आनंदराम उम्र 30 वर्ष, राम सिंह साहू पिता गोपी उम्र 50 वर्ष को रायगढ़ मेडिकल कालेज रिफर किया गया है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!